गर्मियों में आफिस के लिए बेस्ट लुक
गर्मियों में ऑफिस के लिए सही लुक चुनना सिर्फ स्टाइल का नहीं, बल्कि आपकी सुविधा और आत्मविश्वास का भी सवाल है। जब आप आरामदायक कपड़े पहनते हैं, तो आपका पूरा दिन बेहतर गुजरता है। सही फैब्रिक, रंग और फिटिंग चुनकर आप आसानी से स्टाइल और कंफर्ट दोनों हासिल कर सकते हैं।
गर्मियों का मौसम आते ही दफ्तर जाने वाले लोगों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन जाती है, स्टाइल और कंफर्ट के बीच सही संतुलन बनाना। तेज धूप, उमस और पसीने के बीच पूरे दिन फ्रेश और प्रोफेशनल दिखना आसान नहीं होता। कई बार हम ऐसे कपड़े चुन लेते हैं जो दिखने में तो अच्छे होते हैं, लेकिन कुछ ही देर में असहज महसूस होने लगता है।
यहीं पर सही समर ऑफिस लुक्स की जरूरत महसूस होती है। ऐसे परिधान चुनें, जो न सिर्फ आपको कूल रखें बल्कि आपकी प्रोफेशनल पर्सनैलिटी को भी उभारें। हल्के फैब्रिक, सही रंगों का चुनाव और स्मार्ट स्टाइलिंग, ये सभी चीजें आपके पूरे दिन को आसान बना सकती हैं।
काॅटन और लीनन आउटफिट को प्राथमिकता
गर्मियों में सबसे जरूरी है ब्रीथेबल फैब्रिक चुनना। काॅटन और लीनन जैसे कपड़े पसीना सोखते हैं और शरीर को ठंडा रखते हैं। हल्के कुर्ते, शर्ट्स या ट्राउज़र्स इन फैब्रिक्स में बेहतरीन विकल्प होते हैं।
लाइट कलर्स से रखें खुद को कूल
गहरे रंग गर्मी को ज्यादा सोखते हैं, जबकि लाइट शेड्स जैसे सफेद, पेस्टल ब्लू, बेज और पीच आपको फ्रेश और कूल रखते हैं। साथ ही ये रंग ऑफिस में एक सॉफ्ट और प्रोफेशनल लुक भी देते हैं। इसलिए गर्मियों में अपने आउटफिट फैब्रिक के साथ ही सही रंग का चयन भी करें।
ढीले ढाले कपड़े चुनें
टाइट कपड़े गर्मियों में असहजता बढ़ाते हैं। इसलिए लूज फिटिंग शर्ट्स, वाइड लेग पैंट्स, या हवादार ड्रेसेज पहनना बेहतर होता है। इससे एयरफ्लो बना रहता है और आप पूरे दिन आराम महसूस करते हैं।
मिनिमल एक्सेसरीज रखें
गर्मियों में ज्यादा एक्सेसरीज पहनना भारी लग सकता है। लाइटवेट ज्वेलरी, साधारण घड़ी और मिनिमल मेकअप आपके लुक को एलिगेंट बनाए रखते हैं और आपको ज्यादा गर्मी महसूस नहीं होने देते।
आरामदायक फुटवियर का रखें ध्यान
ऑफिस में लंबे समय तक खड़े या चलते रहना पड़ सकता है, इसलिए आरामदायक फुटवियर जरूरी है। लोफर, ब्रीथेबल सूज या ओपन सैंडल्स गर्मियों के लिए परफेक्ट रहते हैं।


No comments:
Post a Comment