बैलेंस जीरो हुआ तो भी 30 दिन तक नहीं कटेगी बिजली
लखनऊ। स्मार्ट मीटर को लेकर लगातार हो रहे हंगामे को देखते हुए विद्युत उपभोक्ताओं को शुक्रवार को योगी सरकार ने बड़ी राहत दी है। एक और दो किलोवाट के विद्युत कनेक्शन का बैलेंस नेगेटिव भी हो, तब भी 30 दिनों तक विद्युत कनेक्शन नहीं काटा जाएगा।
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने स्पष्ट किया कि नेगेटिव बैलेंस की स्थिति में भी एक माह का पूरा चक्र पूर्ण होने से पहले किसी भी स्थिति में कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। साथ ही विभाग कनेक्शन काटने से पूर्व उपभोक्ताओं को पांच अनिवार्य एसएमएस अलर्ट भेजेगा। जिससे उन्हें समय रहते भुगतान का अवसर मिल सके।
इसी क्रम में दो किलोवाट के कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को भीराहत प्रदान की गई है। ऐसे उपभोक्ताओं का विद्युत कनेक्शन 200 रुपये तक के माइनस बैलेंस पर नहीं काटा जाएगा। बढ़ती गर्मी को देखते हुए मंत्री एके शर्मा ने सभी जिलों के अधिकारियों को विद्युत अनुरक्षण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में विद्युत आपूर्ति को सुद्ध करने के लिए बड़े पैमाने पर कार्य किए गए हैं।


No comments:
Post a Comment