नौकरी पाकर युवाओं के खिले चेहरे
रुद्रा ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन, मवाना में उर्जा मंत्री ने 548 युवाओं को ऑफर लेटर वितरित किए
मेरठ।रुद्रा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, मवाना एवं क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय मेरठ के संयुक्त तत्वधान में एक महा रोज़गार मेला "दिशा-5.0" का आयोजन किया गया जिसमें उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ सत्य प्रकाश एवं समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ सोमेंद्र तोमर, ऊर्जा राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश रहे। जिनका स्वागत संस्थान की प्राचार्या डॉ. उर्मिला मोरल, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट हैड प्रवीन शर्मा एवं क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के सहायक निदेशक शशि भूषण उपाध्याय ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा सरस्वती मां के समक्ष ज्योति प्रवजलित कर की तत्पश्चात उन्होंने कम्पनियों के ऑफिशियल्स से मुलाकात की तथा प्रतिभागियों को इस महा रोजगार मेले के लिए अपनी शुभकामनाएं दी । कंपनी के अधिकारियों द्वारा साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू हुई और प्रतिभागियों की योग्यता को परख कर उनका चयन किया। रोजगार मेले में राष्ट्रीय स्तर की करीब 44 कंपनियों ने प्रतिभाग किया , जिसमें मुख्यत आईसीआईसीआई बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, एक्सिस बैंक, शेयर इंडिया फिनकैप प्राइवेट लिमिटेड, एचसीएल टेक्नोलॉजी, मुथूट फाइनेंस, भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड, नव भारत फर्टिलाइजर्स लिमिटेड, पीएनबी मेटलाइफ, पुखराज हेल्थ केयर, प्रीतम इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड, दाई दैनिक जागरण प्रकाशन लिमिटेड, बजाज मोटर्स, ब्रेवरा गोल्ड रिसोर्ट, एशियन इलेक्ट्रॉनिक्स, भारती एयरटेल एव अन्य रही। इन कम्पनियों के लिए 1253 युवाओं ने प्रतिभाग किया जिसमें से 548 युवाओं को ₹ 10000 से लेकर ₹45000 तक के वेतनमान पर विभिन्न पदों के लिए चनायित किया गया। इस महा रोजगार मेले में कंपनियों ने पूरी तरह निशुल्क प्रक्रिया के माध्यम से चयन किया।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि डॉ सोमेंद्र तोमर ने अपने संबोधन में युवाओं को आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित किया तथा चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम में संस्थान के विभिन्न पदाधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।कार्यक्रम के समापन अवसर पर महा विद्यालय की प्राचार्या डॉ उर्मिला मोरल ने सभी कंपनियों, अतिथियों एवं अभ्यर्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के रोजगारोन्मुखी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे युवाओं को बेहतर अवसर प्राप्त हो सकें।मंच का कुशल संचालन मैनेजमेंट विभाग के डीन संजीत सिंह द्वारा किया गया।


No comments:
Post a Comment