टीएमसी से जुड़ी कंपनी आई-पैक के ठिकानों पर तलाशी

दिल्ली-बंगलूरू-हैदराबाद में ईडी चला रही तलाशी अभियान
नई दिल्ली (एजेंसी)।प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कई शहरों में आई-पैक के ठिकानों पर तलाशी ली है। अधिकारियों ने बताया कि राजनीतिक परामर्श फर्म आई-पीएसी के कुछ अधिकारियों से जुड़े परिसरों पर नए सिरे से तलाशी अभियान चलाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये कार्रवाई दिल्ली, बंगलूरू और हैदराबाद में एक साथ की गई है।
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच हो रही ईडी की इस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक हंगामे के आसार हैं। दरअसल, पिछली बार जब ईडी के अफसर कोलकाता में आई-पैक के ठिकाने पर तलाशी लेने पहुंचे थे, तो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद वहां पहुंच गई थीं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts