कार्यक्रम में मट्ठा पीने से 25 बच्चों की तबीयत बिगड़ी
गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफररायबरेली (एजेंसी)।रायबरेली में एक कार्यक्रम के दौरान मट्ठा पीने से करीब 25 बच्चे फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। दूषित मट्ठा पीने के कुछ ही देर बाद बच्चों को उल्टी, दस्त और पेट में तेज दर्द की शिकायत होने लगी। इससे गांव में अफरातफरी मच गई।
मामला सलोन कोतवाली क्षेत्र के रुद्रपुर का है। तबीयत बिगड़ती देख परिजन आनन-फानन बच्चों को लेकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, 25 बच्चों में से 6 बच्चों की स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है। इन बच्चों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। वहां डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवीन चंद्रा ने जिला अस्पताल का दौरा कर बच्चों का हाल जाना। डॉक्टरों की एक विशेष टीम को बच्चों के बेहतर इलाज के लिए तैनात कर दिया है।


No comments:
Post a Comment