गंगा में डूब सगे भाइयों के शव निकाले

2 अन्य युवकों की तलाश जारी, दादी के अंतिम संस्कार में आए थे

मेरठ। मखदुमपुर गंगा घाट पर शुक्रवार को अंतिम संस्कार में शामिल होने आए पांच युवक गंगा में स्नान करते समय डूब गए। इसमें से एक युवक को बचा लिया गया जबकि जबकि चार युवकों की तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी रहा। जो देर रात रोशनी के चलते 11 बजे बंद हो गया। शनिवार को फिर से युवकों की तलाश में फिर से अभियान चलाया गया । 

शनिवार सुबह 6 बजे से फिर से रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया है। करीब 7 घंटे के रेस्क्यू अभियान के बाद टीम ने दोपहर में 1 बजे दो शव निकाल लिए हैं। दोनों युवक अभिषेक (27) और प्रियांशु (17) सगे भाई हैं। अभी अन्य दो युवक हिमांशु, दीपांशु की तलाश जारी है।

 बता दें लावड़ चौकी अंतर्गत गांव जलालपुर निवासी 102 वर्षीय महिला भगवती देवी का अंतिम संस्कार मखदुमपुर गंगा घाट पर किया गया था। अंतिम संस्कार के बाद करीब 3 बजे भगवती देवी के भांजे के बच्चे अभिषेक और हिमांशु अपने चचेरे भाइयों दीपांशु, प्रियांशु और प्रदीप के साथ गंगा में स्नान करने उतरे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गंगा का बहाव तेज होने के कारण पांचों युवक अचानक संतुलन खो बैठे और गहरे पानी में चले गए। युवकों को डूबता देख मौके पर मौजूद रिश्तेदार राहुल ने साहस दिखाते हुए प्रदीप को किसी तरह बाहर निकाल लिया। हालांकि, अभिषेक, हिमांशु, दीपांशु और प्रियांशु तेज धारा में बह गए।

दोस्तों के शोर मचाने पर भीड़ जुटी जिस समय यह किशोर स्नान कर रहे थे, वहां काफी लोग मौजूद थे। एक किशोर को तो लोगों ने हाथ पकड़ कर खींच लिया, लेकिन उसके साथ मौजूद चार किशोर गहरे पानी में डूबते चले गए।इन किशोरों की पहचान अभिषेक, हिमांशु, प्रियांशु के अलावा दीपांशु के रूप में की गई है। चार किशोरों के डूबने पर वहां अफरा तफरी मच गई।

सीओ ने शुरु कराया सर्च अभियान चार किशोरों के डूबने की सूचना मिलते ही सीओ मवाना पंकज लवानिया वहां पहुंच गए। दमकल विभाग की टीम को भी बुला लिया गया, जिन्होंने तत्काल सर्च अभियान शुरु करा दिया। दो घंटे बाद भी किशोरों का कुछ पता नहीं चल पाया।एसडीएम संतोष सिंह, तहसीलदार निरंकार सिंह व नायब तहसीलदार नितेश सैनी भी घाट पर ही मौजूद रहे। वाइल्ड लाइफ विभाग की मोटर बोट को भी सर्च अभियान में शामिल कर लिया गया है।हादसे की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। एसडीएम संतोष सिंह, तहसीलदार निरंकार सिंह और नायब तहसीलदार नितेश सैनी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए।

एक को बचाने में डूबे 

तीनों प्रत्यक्षदर्शी राहुल ने बताया- 102 वर्ष की दादी का अंतिम संस्कार करने आए थे। सभी लोग वहां मौजूद थे, जहां बहुत कम पानी था। यह सभी दोस्त वहां से दूर आ गए और गहरे पानी में उतर गए। पहले एक किशोर डूब रहा था। उसे बचाने के लिए चार किशोर गहरे पानी में उतर गए और वह भी डूब गए।उसके हाथ में प्रदीप के बाल आ गए और मैने उसे खींच लिया।

इनके रूप में हुई पहचान एसपी देहात अभिजीत कुमार भी सूचना पाकर मखदूमपुर घाट पहुंच गए। पुलिस ने डूबने वालों की पहचान जलालपुर निवासी कमल सिंह के बेटे 22 वर्षीय अभिषेक, 17 वर्षीय प्रियांशु, और सोनू के बेटे 15 वर्षीय दीपांशु व 17 वर्षीय हिमांशु के रूप में की है। अभिषेक एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts