स्कूल चलो अभियान के उच्च प्राथमिक विद्यालय मोहिउद्दीनपुर में कार्यक्रम का आयोजन
छात्र-छात्राओं को भी तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर शिक्षा से जुड़ने हेतु प्रेरित किया गया
मेरठ। शासन द्वारा स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री दय के द्वारा वाराणसी से किया गया। उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद स्तर पर पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय मोहिउद्दीनपुर विकास क्षेत्र ग्रामीण के परिसर में भव्य कार्यक्रम में प्रसारित किया गया। छात्र-छात्राओं को हलवा खिलाकर उनके आगामी जीवन को कल्याणकारी बनाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यमंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर, ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा मंत्री उत्तर प्रदेश शासन ने की। जिलाधिकारी डॉ. वी. के. सिंह के द्वारा मुख्य अतिथि को बुके, अंग वस्त्र एवं मर्यादा पुरुषोत्तम की प्रतिमा देकर स्वागत किया गया तत्पश्चात मुख्य विकास अधिकारी महोदया नूपुर गोयल द्वारा जिलाधिकारी का स्वागत पौधा, अंग वस्त्र एवं भगवान श्री राम की प्रतिमा के साथ किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशा चौधरी द्वारा मुख्य विकास अधिकारी का स्वागत एवं अभिनंदन पौधे, अंग वस्त्र एवं मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की प्रतिमा के माध्यम से किया गया। तत्पश्चात उच्च प्राथमिक विद्यालय गांवड़ी की छात्राओं के द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।
मुख्यमंत्री के वाराणसी से लाइव कार्यक्रम के मुख्यमंत्री महोदय के द्वारा छात्र हित में उठाए गए कदमों का विस्तार से वर्णन किया गया एवं समस्त शिक्षकों को भी अपना उत्तरदायित्व पूर्ण करने हेतु प्रेरित करते हुए छात्रों के हित को सर्वोपरि बताया। कार्यक्रम के समाप्त होने के पश्चात छात्र-छात्राओं को निशुल्क पुस्तक, चॉकलेट वितरित की गई व तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर सभी बच्चों को उनके जीवन में महत्वपूर्ण शिक्षा-यात्रा पर आगे बढ़ाने हेतु अभिप्रेरित किया गया।
राज्य मंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर एवं जिलाधिकारी महोदय के द्वारा स्कूल चलो अभियान रैली का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को भी तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर शिक्षा से जुड़ने हेतु प्रेरित किया गया ।
मुख्य अतिथि राज्यममंत्री ऊर्जा द्वारा शासन की समस्त योजनाओं का लाभ परिषदीय छात्र-छात्राओं को देने हेतु शासन की मंशा को स्पष्ट किया गया। उक्त कार्यक्रम में समस्त परिषदीय विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने हेतु सुझाव दिया गया । कार्यक्रम के मूल उद्देश्य कि प्रत्येक बच्चा विद्यालय में प्रवेश ले, को अंगीकार करने के लिए सभी बच्चों को तिलक लगाकर माला पहनाई गई साथ ही चॉकलेट और टॉफी भी वितरित की गई । छात्र-छात्राओं के माध्यम से उनके अभिभावकों को भी जागरूक करने का प्रयास किया गया एवं सभी अभिभावकों से संपर्क करते हुए उन्हें अभिप्रेरित किया कि वह अपने बच्चों का प्रवेश किसी परिषदीय विद्यालय में अवश्य कराये।
मुख्य अतिथि, जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा शासन के द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुक्रम में छात्र-छात्राओं को हलवा खिलाकर उनके आगामी जीवन को कल्याणकारी बनाने का संदेश दिया गया। अध्ययन के प्रति रुचि जागरूक करने एवं सत्र में सार्थक शिक्षा ग्रहण करने के उद्देश्य से निशुल्क पुस्तकें वितरित की गई। निशुल्क पुस्तक की प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं में लविश कक्षा 1, निशिका कक्षा 2, भव्य कक्षा 4, मनी कक्षा 4, लक्ष्य कक्षा 5, लवलिश कक्षा 6, युग कक्षा 6, रुद्रांश कक्षा 7, गुंजन कक्षा 8 और प्राची कक्षा 8 रहे।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मधुबाला रानी के द्वारा अतिथि गण को विद्यालय का भ्रमण भी कराया गया इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी मेरठ ग्रामीण जयप्रकाश के निर्देशन में विनीत गोयल, डॉक्टर कौसर जहां, प्रधानाध्यापिका प्राथमिक विद्यालय अलीपुर मेरठ ग्रामीण, अंकुश कुमार एआरपी, ज्योति कटारिया एआरपी, निधि गुप्ता एआरपी, रुचि गर्ग एआरपी ने कार्यक्रम की व्यवस्था में अपना योगदान दिया। मंच संचालन नीलम पंकज एस आर जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में भूपेंद्र कुमार, राजेश कुमार डीसी समेकित शिक्षा एवं समस्त आईटी शिक्षक रहे।


No comments:
Post a Comment