ऑटिज्म जागरूकता दिवस पर मेरठ मेडिकल में वृक्षारोपण
डॉक्टर्स बोले- ऑटिज्म कोई बीमारी नहीं, बल्कि एक न्यूरोडेवलपमेंटल स्थिति
मेरठ। विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस के अवसर पर इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (IAP) मेरठ शाखा के न्यूरोडेवलपमेंट चैप्टर और मेडिकल कॉलेज मेरठ द्वारा गुरुवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ऑटिज्म के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना रहा।कार्यक्रम में मौजूद चिकित्सकों ने ऑटिज्म से प्रभावित बच्चों के प्रति संवेदनशीलता और सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। न्यूरोडेवलपमेंटल विशेषज्ञ डॉ. आस्था अग्रवाल ने बताया कि ऑटिज्म कोई बीमारी नहीं बल्कि एक न्यूरोडेवलपमेंटल स्थिति है, जिसे समझने और स्वीकार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि समय रहते उपचार शुरू होने पर बच्चों के विकास में बेहतर सुधार संभव है।IAP मेरठ के सचिव डॉ. नवरतन गुप्ता ने वृक्षारोपण कर यह संदेश दिया कि जैसे पेड़ों की देखभाल से पर्यावरण सुरक्षित रहता है, उसी तरह विशेष बच्चों के प्रति देखभाल और समझ से समाज मजबूत बनता है।संस्था के अध्यक्ष डॉ. अमित उपाध्याय ने आमजन से अपील की कि वे ऑटिज्म के प्रति जागरूक बनें और ऐसे बच्चों को समान अवसर प्रदान करें। मेडिकल कॉलेज मेरठ के उप प्रधानाचार्य डॉ. ज्ञानेश्वर टोंक ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि समाज को जागरूक करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर जरूरी हैं।
इस अवसर पर डॉ. सुधांशु अग्रवाल, डॉ. वी.के. गर्ग, डॉ. संजीव गोयल, डॉ. तरुण गोयल, डॉ. शरद जैन, डॉ. उमंग अरोरा, डॉ. अनुपमा वर्मा, डॉ. सुमित उपाध्याय, श्री रंजन कुमार सहित जूनियर डॉक्टर, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment