प्यार में महिला को मिला धोखा
सुसरालियाें महिला को बच्चों समेत घर से निकाला
महिला का आरोप थाना स्तर पर पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
मेरठ। प्रेम प्रंसग में फंसकर दुसरे धर्म के युवक से शादी कराने वाली एक महिला को धोखा मिला है। सुसरालियाें ने उसे उसके बच्चें समेत घर से निकाल दिया है। अब उसे जान से मारने की धमकी दे रहे है। सोमवार को पीड़ित महिला न्याय की गुहार लगाने के लिए एसएसपी कार्यालय पहुंचे।
माधवपुरम निवासी ज्योति ने बताया कि उसका विवाह 21 नवम्बर 2021 में फरदीन निवासी तोपचीवाड़ा के साथ मुस्लिम रीतिरिवाज के साथ हुआ था। उसने बताया शादी के बाद उसके पति ने उसे पहले शास्त्री नगर और फिर बाद ईरा गार्डन में किराए के मकान में रखा। उसका आरोप है पति फरदीन उसका मानसिक रूप से उत्पीड़न करता आ रहा है। उसका आराेप है उसके सुसराल वाले उस पर गलत नगर रखते है। कई बार उसके साथ अश्लील हरकत कर चुके है। उसने बताया जब इसके बारे में उसने पति से बताया तो उसने कहा उनके धर्म में यह जायज है। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट करते हुए पति व ससुर व अन्य ने धक्के देकर घर से निकाल दिया। उसने कप्तान से न्याय की गुहार लगायी है। उसने बताया कि थाना पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।


No comments:
Post a Comment