भगवान परशुराम शोभायात्रा को तीन घंटे तक चला हंगामा 

 अनुमति मिलने के बाद आनन फानन में निकाली गयी 

  मेरठ। रविवार को  खरखौदा में भगवान परशुराम की शोभायात्रा बिना अनुमति निकालने पर हंगामा हो गया। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के लोग यात्रा निकालने पर अड़े रहे, वहीं पुलिस-प्रशासन ने अनुमति न होने की बात कही। लगभग तीन घंटे तक रोके जाने से आयोजकों और पुलिस के बीच जमकर विरोध प्रदर्शन और झड़प हुई। बाद में आनन-फानन में अनुमति मिलने के बाद यात्रा निकाली जा सकी।

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा कई दिनों से इस शोभायात्रा की तैयारी की जा रही थी। यात्रा का मार्ग खरखौदा स्थित जनता इंटर कॉलेज से शुरू होकर गांव खासपुर, बवनपुरा से होते हुए गांव अतराडा स्थित मंदिर पर समाप्त होना था। यह शोभायात्रा पहले भी इसी मार्ग से निकलती रही है, लेकिन इस बार किन्हीं अज्ञात कारणों से रविवार को निकलने वाली यात्रा की पूर्व अनुमति नहीं मिल सकी थी।

सुबह नौ बजे सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता डीजे और विभिन्न झांकियों के साथ जनता इंटर कॉलेज के सामने इकट्ठा हो गए थे। शोभायात्रा की सूचना पर किठौर से सीओ प्रमोद कुमार सिंह भी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। बिना अनुमति के शोभायात्रा निकालने की पुलिस की जिद पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध जताया।जैसे-जैसे शोभायात्रा रोके जाने की खबर फैली, भीड़ बढ़ती गई। बजरंग दल के प्रांत संयोजक निमेष वशिष्ठ, अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही, भाजपा नेता प्रदीप त्यागी सहित कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर जमा हो गए।हिंदू संगठन के लोग अनुमति न होने के बावजूद यात्रा निकालने की मांग पर अड़े रहे, जिससे दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया। इस दौरान हुई झड़प में सीओ किठौर ने कई कार्यकर्ताओं को चेतावनी भी दी। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts