बीजेपी के 'बूथ अध्यक्ष' का ही हुआ 'एनकाउन्टर'
घर से उठाकर ले जाकर मारी गोली, बीजेपी एमएलसी ने की शिकायत
आजमगढ़। जनपद के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के एक बूथ अध्यक्ष के साथ हुई कथित पुलिस मुठभेड़ ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। भाजपा विधान परिषद सदस्य (MLC) देवेंद्र प्रताप सिंह ने इस मामले को बेहद गंभीर बताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पुलिस ने सत्ताधारी दल के कार्यकर्ता अभिषेक सिंह उर्फ धर्मेंद्र सिंह को घर से उठाकर फर्जी 'हाफ एनकाउंटर' का शिकार बनाया है।
एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा मुख्यमंत्री को भेजी गई चिट्ठी में विस्तार से बताया गया है कि 28 मार्च को दोपहर करीब 12:40 बजे जीयनपुर क्षेत्र के ग्राम चकलाल चंद निवासी भाजपा बूथ अध्यक्ष धर्मेंद्र उर्फ अभिषेक को पुलिस ने उनके घर से जबरन उठा लिया था। एमएलसी का आरोप है कि उन्हें दिन भर इधर-उधर घुमाया गया और फिर 29 मार्च को आंखों पर पट्टी बांधकर पैर में गोली मार दी गई। इसके बाद जीयनपुर कोतवाली में फर्जी प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया।
पत्र में यह सनसनीखेज दावा भी किया गया है कि गिरफ्तारी का पूरा घटनाक्रम पास के एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था, लेकिन पुलिसकर्मियों ने साक्ष्य मिटाने के लिए उस फुटेज को नष्ट कर दिया। एमएलसी ने पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं और कहा है कि दोषियों पर अब तक कार्रवाई न होना संदेह पैदा करता है।
यूपी कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट तेज: नए चेहरों की एंट्री , त्यागी को मंत्री बनाने की तैयारी, सोमेंद्र, दिनेश और नरेंद्र को खतरा ये भी पढ़ें यूपी कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट तेज: नए चेहरों की एंट्री , त्यागी को मंत्री बनाने की तैयारी, सोमेंद्र, दिनेश और नरेंद्र को खतरा सोशल मीडिया पर एमएलसी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह एसीएस होम संजय प्रसाद को इस घटना की जानकारी देते नजर आ रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए।


No comments:
Post a Comment