प्रयागराज में सबसे ज्यादा बढ़ मतदाता, मेरठ नौवें स्थान पर
एसआइआर के तहत दावे व आपत्तियों में प्रदेश में बढ़े हैं
लखनऊ। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान के दौरान प्रदेश में कुल 2.04 करोड़ मतदाता कम हुए हैं। यह हाल तब है जब दावे व आपत्तियों के दौरान 84.28 लाख नए मतदाता जुड़े भी हैं। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के मामले में प्रयागराज सबसे आगे रहा है। यहां करीब 3.29 लाख नए मतदाता बने हैं, जो पूरे प्रदेश में सबसे अधिक है। दूसरे स्थान पर लखनऊ है, जहां लगभग 2.85 लाख नए मतदाता जुड़े हैं। इसके अलावा बरेली, गाजियाबाद और जौनपुर भी टाप-5 जिलों में शामिल हैं, जहां मतदाता वृद्धि दो लाख से अधिक है।
प्रदेश में करीब साढ़े पांच माह चली एसआइआर की प्रक्रिया के तहत छह जनवरी को मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन हुआ था। उसमें 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए थे। यह अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत याडुप्लीकेट श्रेणी के मतदाता थे। इसके बाद छह जनवरी से छह मार्च तक दावे व आपत्तियों का समय था। इस दौरान प्रदेश में 84.28 लाख
लखनऊ दूसरे नंबर पर, बरेली, गाजियाबाद व जौनपुर भी टाप-5 में शामिल
मतदाताओं की वृद्धि हुई है। तीसरे स्थान पर बरेली है, जहां करीब 2.57 लाख, जबकि गाजियाबाद में लगभग 2.43 लाख और जौनपुर में करीब 2.37 लाख नए मतदाता जुड़े हैं। छठा नंबर गोरखपुर का आता है जहां 2.10 लाख मतदाता नए बने हैं। वाराणसी में करीब 1.90 लाख, आजमगढ़ में लगभग 1.80 लाख, मेरठ में करीब 1.75 लाख व कानपुर में लगभग 1.70 लाख मतदाता जुड़े हैं।
नए मतदाताओं में 42 लाख से अधिक महिलाएं: प्रदेश में नए बने 84.28 लाख मतदाताओं में से आधी महिलाएं हैं। पुरुष मतदाताओं की संख्या जहां 42.28 लाख है वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 42 लाख से अधिक है। प्रयागराज ने न केवल प्रदेश में सबसे अधिक मतदाताओं को जोड़कर पहला स्थान प्राप्त किया है, वहीं महिला मतदाताओं को भी प्रदेश में सबसे अधिक जोड़ा है। यहां कुल 3.29 लाख मतदाताओं की वृद्धि हुई है।


No comments:
Post a Comment