एक साल में 200 बाइक चोरी करने वाला हैदर साथियों समेत गिरफ्तार

चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर लिखवाकर दौड़ाते थे

मेरठ का सुहेल मौके से फरार 

 बागपत।बागपत पुलिस ने बाइक चोरी करने के तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपित चोरी की बाइक पर नंबर बदलकर चलाते थे। एक आरोपित हैदर एक साल में 200 बाइक चोरी कर चुका है।

दोघट पुलिस ने हिम्मतपुर सूजती मार्ग पर अंडरपास के नजदीक शनिवार शाम तीनों को पकड़ा है। इनसे दो बाइक बरामद हुईं। दोनों बाइक के नंबर ट्रेस किए तो फर्जी निकले। तीनों आरोपितों को थाने लाकर पूछताछ करने के बाद उनकी निशानदेही पर सरौरा के पास वन क्षेत्र में छिपाई गई पांच और बाइक बरामद हुईं। इनके नंबर भी फर्जी मिले। प्रभारी निरीक्षक केवल सिंह ने बताया कि हैदर के पास 315 बोर का तमंचा व दो कारतूस मिले। हैदर गाजियाबाद के ट्रानिका सिटी क्षेत्र में खानपुर का रहने वाला है। उसका एक साथी रोहित मूल रूप से बदायूं के शहवाजपुर का है। फिलहाल दिल्ली के बुराड़ी में बालाजी चौक स्वरूप विहार में रहता था। तीसरा आरोपित अरशद बागपत के अहेड़ा का है। हैदर चोरी की गई बाइक पर

सड़क पर चलती किसी भी बाइक का नंबर नोटकर उसमें लिखवा देता था। इसके बाद फर्जी कागज तक तैयार करा लेता था। हैदर से जब पुलिस ने पूछा कि कितनी बाइक चुराई हैं तो बोला कि सही गिनती तो याद नहीं, लेकिन 200 से अधिक चुरा चुका है। उसने अधिकतर बाइक दिल्ली से चुराई बताई। वह गोकुलपुरी दिल्ली में पानी की टोटी आदि पर निकिल करने का काम करता था। मौका मिलते ही बाइक चोरी की घटना को अंजाम दे देता है, जिसे सस्ते दाम पर बेच देता था। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि इनका एक साथी मेरठ के जली कोठी का सुहेल फरार है। उसे भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts