चौ. चरण सिंह पर अभद्र टिप्पणी का मौन  विरोध,प्रदर्शनकारियों ने प्रतिमा पर दूध से नहलाया 

 मेरठ।  पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न चौधरी चरण सिंह पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा को साफ कर दूध से नहलाया, माला पहनाई और एक घंटे का मौन व्रत रखा। उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि एक दूषित मानसिकता के व्यक्ति द्वारा किसान मजदूरों के मसीहा चौधरी चरण सिंह पर की गई टिप्पणी अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। इस आपत्तिजनक कृत्य से देश का समस्त किसान एवं कमेरा वर्ग गहराई से आहत हुआ है। सभी ने चौधरी चरण सिंह की पुण्य आत्मा से क्षमा प्रार्थना की।

राष्ट्रीय सचिव प्रतीक जैन ने कहा कि चौधरी साहब किसानों और मजदूरों के मसीहा थे, और उनके लिए जान भी दी जा सकती है। महानगर अध्यक्ष नईम सागर ने जोर देकर कहा कि चौधरी चरण सिंह भारत रत्न और देश के महापुरुष हैं, और उनके खिलाफ एक भी शब्द बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इस मौके पर राजू पार्षद, राजकुमार, मोबीन कुरैशी, फुरकान अल्वी, नफीस सैफी, हर्ष सैनी, संदीप गुप्ता, भूपेंद्र सिंह, शादाब महीगीर, राजा खान सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts