93.40% अंक हासिल कर मेरठ की वंशिका बनीं 12वीं में जिला टॉपर
इंटरमीडिएट में 38,797 छात्रों ने दी थी परीक्षा
मेरठ।मेरठ में 12वीं यूपी बोर्ड का रिजल्ट गुरुवार को आ गया है। मेरठ में एएस इंटर कॉलेज मवाना की छात्रा वंशिका उपाध्याय ने 93.40% अंक लेकर मेरठ में बारहवीं की परीक्षा में जिला टॉप किया है। जिले के सेकेंड टॉपर स्टार, अलफलाह इंटर कॉलेज किठौर के छात्र जमारुद रहे।
जमारुद ने 91.60 % अंक हासिल किए हैं। तीसरा स्थान एसडीएचटी एसवीएम इँटर कॉलेज गंगानगर की छात्रा सपना ने हासिल किया है। सपना ने 91.40 % अंक हासिल किए हैं।
38,797 छात्रों ने दिया था पेपर
मेरठ में 38,797 छात्रों ने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। रिजल्ट परिषद् की वेबसाइट पर घोषित किया गया। वेस्ट यूपी के 17 जिलों के 10.34 लाख से अधिक यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों का इंतजार गुरुवार शाम 4 बजे समाप्त हो गया।
परिषद की वेबसाइट पर घोषित किया गया। परिणाम upmsp.edu.in और digilocker.gov.in पर देख सकते हैं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की ओर से हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं का वर्ष 2026 का परिणाम घोषित किया गया। क्षेत्रीय बोर्ड सचिव मेरठ ज्योति प्रसाद ने बताया कि यह परीक्षा परिणाम परिषद की वेबसाइट www.upmsp.edu.in और digilocker.gov.in पर देखा जा सकता है।
दो दिन पहले आएगा परीक्षा परिणाम
वर्ष-2025 में यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम गत 25 अप्रैल को जारी हुआ था। इस बार यह परीक्षा परिणाम 2 दिन पूर्व यानी 23 अप्रैल को घोषित होगा। जबकि इससे पूर्व वर्ष 2024 में परीक्षा परिणाम की घोषणा 20 अप्रैल को की गई थी।
17 जिलों के 10.34 लाख परीक्षार्थी
बोर्ड में पंजीकृत 10.34 लाख परीक्षार्थी यूपी बोर्ड की हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय के अंतर्गत आने वाले 17 जिलों में 10,34, 797 इनमें इंटरमीडिएट के 5,04,077 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। मेरठ जिले में कुल 77,682 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें इंटरमीडिएट के 38797 परीक्षार्थी थे।
मेरठ जिले में ये था 2025 का रिजल्ट
मेरठ जिले में पिछले साल 2025 में बोर्ड परीक्षा में कुल 77,682 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 38,797 छात्रों ने इंटरमीडिएट परीक्षा दी थी। इसमें एसडीएचटी एवीएम इंटर कॉलेज, गंगानगर के कार्तिकेय दीक्षित 92.20 प्रतिशत (461/500) अंक लेकर जिला टॉपर बने थे।इसी तरह हाईस्कूल में एएस इंटर कॉलेज, मवाना की वैष्णवी सिंघल 96.33 प्रतिशत (578/600) ने जिला टॉप किया था।


No comments:
Post a Comment