6 मार्गो पर जनसामान्य की सुविधा के लिए परमिट स्वीकृत किए गये
मंडलायुक्त कार्यालय में संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक का आयोजन
मेरठ। संभागीय परिवहन प्राधिकरण गाजियाबाद की बैठक बुधवार को आयुक्त, मंडल भानु चंद्र गोस्वामी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय सभागार कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में 6 मार्गो के लिए परिमिट स्वीकृत किए गये ।
बैठक में प्राधिकरण के अध्यक्ष के अतिरिक्त जिलाधिकारी के प्रतिनिधि अपर जिलाधिकारी गाजियाबाद विकास कश्यप, उप परिवहन आयुक्त मेरठ हरि शंकर सिंह, प्राधिकरण के सचिव प्रमोद कुमार, संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन गाजियाबाद सियाराम वर्मा, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम गाजियाबाद के पक्ष से सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक श्री राजेश कुमार, नोएडा के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक श्री रोहिताश कुमार के अतिरिक्त बस ऑपरेटर्स भी उपस्थित रहे।
प्राधिकरण द्वारा बैठक में निजी बस संचालकों को 6 मार्गों पर जनसामान्य की सुविधा हेतु परमिट स्वीकृत किए गए। नवीन जेवर हवाई अड्डे पर परिवहन सुविधा हेतु 2 नए मार्गों पर भी परमिट स्वीकृत किए गए। परमिट नवीनीकरण न कराने वाले हापुड़ व बुलंदशहर के 7500 से अधिक ऑटो परमिटधारकोंं के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए उनके परमिटों को निरस्त किए जाने के साथ-साथ अन्य प्रकरणों को भी निस्तारित किया गया।


No comments:
Post a Comment