38 शिकायतों का अधिकारियों ने मौके पर किया निस्तारण
- प्रबन्ध निदेशक की अध्यक्षता ंमे आयोजित जन-सुनवाई में, उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान
- बिंलिग, मीटर, विद्युत आपूर्ति आदि शिकायतों पर हुई प्रभावी सुनवाई
मेरठ। पीवीवीएनएल ने उपभोक्ताओं की समस्याओं के शीध्र एवं प्रभावी समाधान को प्राथमिकता देते हुए, डिस्कांम मुख्यालय ऊर्जा भवन में प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता की अध्यक्षता मे जन-सुनवाई का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बेहतर, पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवाए प्रदान करना है। जन-सुनवाई का उद्देश्य उपभोक्ताओं की समस्याओं को सीधे सुनकर, उनका त्वरित एवं प्रभावी निस्तारणकरना है। इस दौरान अधिकारियों ने मौके पर उपभोक्ताओं की शिकायत का निस्तारण किया।
जन-सुनवाई मे मेरठ, बुलन्दशहर आदि जनपदों से आए उपभोक्ताओं द्वारा बिलिंग, मीटर, विद्युत आपूर्ति आदि से संबंधित कुल 38 शिकायतें प्रस्तुत की गई। अधिकारियों ने कई मामलों मे, मौके पर ही आवश्यक कार्यवाही करते हुए शिकायतों का समाधान किया जिससे उपभोक्ताओं को तुरन्त राहत प्राप्त हुई शेष लंबित शिकायतो के संबंध मे अधिकारियों को निर्देशित किया गया की सभी शिकायतों का निस्तारण समयावधि, गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित किया जाए साथ ही प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा करते हुए उनके त्वरित समाधान की प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ बनाया जाए। उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान मे रखते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया गया की उपभोक्ताओं की जनपदवार स्थानीय स्तर पर प्राप्त शिकायतों का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे उपभोक्ताओं की स्थानीय स्तर पर ही समस्याओं का समाधान सुनिश्चित हो सके। प्रबन्ध निदेशक महोदय द्वारा जनपदवार सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया की वे उपभोक्ताओं के प्रति संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें तथा प्रत्येक उपभोक्ता को संतोषजनक सेवा प्रदान करना सुनिश्चित करें।पीवीवीएनएल केउपभोक्ता संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार अपनी सेवाओं मे सुधान के लिए प्रतिबद्ध है। जन-सुनवाई मे डिस्कांम के वरिष्ठ अधिकारियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही जिसमें संजय जैन निदेशक(वाणिज्य) एवं श्री स्वतंत्र कुमार तोमर निदेशक(वित्त)। देवेन्द्र चन्द्र वर्मा मुख्य अभियन्ता, मौ. सगीर मुख्य अभियन्ता, गुलाब सिंह मुख्य अभियन्ता, रजनीकांत मिश्र मुख्य अभियन्ता। इसके अतिरिक्त जन-सुनवाई मे अनुराग भल्ला अधीक्षण अभियन्ता, अरूण कुमार अधीक्षण अभियन्ता, अभिषेक सिंह अधीक्षण अभियन्ता,मौ. अरशद अधीक्षण अभियन्ता, सोनम सिंह स्टाॅफ आफिसर,प्रशान्त सोनी,सौरभ मंगला एवं अन्य अधिशासी अभियन्ता, उपखण्ड अधिकारी आदि ने भी सक्रिय योगदान दिया।


No comments:
Post a Comment