विकास और सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- प्रभारी मंत्री

 सर्किट हाऊस में जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों के साथ की विकास कार्य एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा 

शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, संचारी अभियान के अंतर्गत टीकाकरण, एंटी लार्वा छिड़काव को सुचारू रूप से किया जाये कार्यान्वित

मेरठ। मंगलवार  को सर्किट हाऊस में मंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास तथा राजनैतिक पेंशन प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह द्वारा विकास कार्य एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में प्रभारी मंत्री ने कहा कि विकास और सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। समस्त अधिकारीगण सरकार की प्राथमिकता के अनुरूप विकास कार्यों को समयबद्ध एवं प्रत्येक पात्र व्यक्ति को लाभान्वित करना  करें। 

पशुपालन विभाग की समीक्षा करते हुये मंत्री  ने कहा कि भूसा बैंक संचालन की कार्यवाही सुनिश्चित करे तथा पर्याप्त मात्रा में भूसा का स्टॉक अभी से कर लिया जाए।  उन्होंने कहा कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता, पेयजल, विद्युत आपूर्ति को सुचारू रूप से कार्यान्वित किया जाये। संचारी रोग हेतु टीकाकरण, एंटी लार्वा छिडकाव, फॉगिंग आदि कार्य नियमित तौर पर  करें। 

 एक माह में करें रिक्त दुकानों को आंवटन 

जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया गया कि रिक्त समस्त दुकानो का प्रस्ताव कराते हुये एक महीने में आवंटन  करें। गैस आपूर्ति नियमित व सुचारू रूप से संचालित रहे तथा गैस की होम डिलीवरी करें। थाने में आने वाले समस्त फरियादियो की समस्या को सुना जाये तथा अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जाये।मंत्री ने कहा कि नौचंदी मेला मेरठ की पहचान है, प्रान्तीयकृत नौचंदी मेले को भव्यता के साथ आयोजित किया जाये। 

इस अवसर पर महापौर हरिकान्त अहलूवालिया,  जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, विधायक मेरठ कैंट अमित अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तौगी, जिलाधिकारी डा. वी.के. सिंह, एसएसपी अविनाश पांडे, सीडीओ नूपुर गोयल, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, सीएमओ डा. अशोक कटारिया, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह, डीपीआरओ वीरेन्द्र सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts