38 डिग्री तक पहुंचा मेरठ का तापमान
हवा की सामान्य गति कराएगी गर्मी का अधिक अहसास, वायु गुणवत्ता भी प्रभावित
मेरठ। मंगलवार को मेरठ जिले का तापमान 38 डिग्री पहुंचने पर लोगों को गर्भी का अहसस हुआ। अप्रैल माह यह अभी तक सबसे अधित तापमान है।
बीते दिन भी शहर में मौसम साफ रहा था, जिससे दिनभर तेज धूप के कारण गर्मी का प्रभाव देखने को मिला। हालांकि सुबह और शाम के समय हल्की ठंडी हवाएं चलने से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार, फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा और आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि जारी रह सकती है। हवा में नमी कम रहने और 10 से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के कारण दिन में गर्मी अधिक महसूस होगी।सीसीएसयू की मौसम वेधशाला के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) मध्यम श्रेणी में रहा।
मेरठ: 115
गंगानगर: 114
जयभीम नगर: 112
पल्लवपुरम: 119
बेगमपुल: 114
दिल्ली रोड: 117
तेज धूप और बढ़ती गर्मी को देखते हुए विशेषज्ञों ने दोपहर के समय बाहर निकलने से परहेज करने की सलाह दी है। बाहर निकलते समय सिर ढककर रखें, हल्के और सूती कपड़े पहनें तथा शरीर में पानी की कमी से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें। आने वाले दिनों में मौसम के और गर्म होने के संकेत हैं, ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

No comments:
Post a Comment