पीएम मोदी ने किया दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का शुभारंभ
2.30 घंटे में 212 किमी का सफर तय होगा
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड दौरे पर हैं. जहां उन्होंने 212 किमी लंबे एक्सप्रेस वे का उद्घाटन किया. 2.30 घंटे में 212 किमी का सफर तय होगा. इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पर्यटन के हिसाब से ये प्रोजेक्ट बेहद अहम है. एक्सप्रेस वे से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
पीएम मोदी ने कहा कि आज देश में त्योहारों और उत्सवों को लेकर एक अलग ही उत्साह है। देश के विभिन्न हिस्सों में नए साल का आगमन हो चुका है। मैं बैसाखी, बोहाग बिहू और पुथांडु के अवसर पर देशवासियों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। आने वाले कुछ ही दिनों में यमुनोत्री, गंगोत्री, बाबा केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की तीर्थयात्रा भी शुरू होने वाली है।
पूरे देश में एक समान नागरिक संहिता (UCC) लागू होनी चाहिए. यह हमारे संविधान की अपेक्षा है। उत्तराखंड ने संविधान की इसी भावना को आगे बढ़ाकर पूरे देश को राह दिखाई है। पीएम मोदी ने बाबा साहेब को लेकर कहा कि उन्होंने अपना जीवन गरीबों, वंचितों और शोषितों के लिए एक न्यायपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए समर्पित था।आज हमारी सरकार भी उसी भावना के साथ, हर गरीब और वंचित को सच्चा सामाजिक न्याय दिलाने में जुटी हुई है। पीएम ने आगे कहा कि उत्तराखंड से मैं नई ऊर्जा लेकर जाऊंगा. मैंने मां डांट काली का आशीर्वाद लिया है. देश से नक्सलवाद खत्म हो गया है।


No comments:
Post a Comment