'लॉरेंस ऑफ पंजाब' 27 अप्रैल को होगी रिलीज
मुंबई। आज के समय में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि समाज, अपराध और उसके पीछे छिपे कारणों को समझाने वाली कहानियां भी तेजी से सामने आ रही हैं। इस कड़ी में एक नई डॉक्यू-सीरीज 'लॉरेंस ऑफ पंजाब' चर्चा में है, जो अपराध से जुड़े जीवन और उसके बनने की पूरी प्रक्रिया को समझाने की कोशिश करती है।
मेकर्स ने कहा कि यह कंटेंट दर्शकों को सोचने पर मजबूर करेगा और समाज को समझने का एक नया नजरिया देगा। आज की कहानी सिर्फ घटनाओं की नहीं होती, बल्कि उनके पीछे छिपे कारणों की भी होती है, और यही इस सीरीज की असली ताकत है। 'लॉरेंस ऑफ पंजाब' 27 अप्रैल को हिंदी जी5 पर स्ट्रीम होगी।
निर्माता राघव खन्ना ने कहा, ''पंजाब एक मजबूत और मेहनती लोगों की भूमि है। 'लॉरेंस ऑफ पंजाब' हाल के समय में हुई कुछ वास्तविक घटनाओं और अलग-अलग नजरियों को सामने रखती है।


No comments:
Post a Comment