एंटी डोपिंग नियमों का कड़ाई से पालन हो - आशुतोष भल्ला
उत्तर प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन की वार्षिक साधारण मीटिंग का आयोजन
मेरठ। उत्तर प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन की वार्षिक साधारण मीटिंग 2026 का आयोजन होटल ब्रवुरा गोल्ड रिसोर्ट परतापुर मेरठ में आयोजित की गई इस अवसर पर संघ 64 जिला इकाइयों के पदाधिकारी ने इस सभा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बैठक में एंटी डोपिंग नियमों के प्रति खिलाडियाें को जागरू कराना रहा।
|इस अवसर पर अध्यक्ष आशुतोष भल्ला ने सभी जिला इकाइयों से राज्य प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों की घटती भागीदारी के विषय में चिंता प्रकट की। उन्होंने जिला खेल संघों से आग्रह किया कि वह अधिक से अधिक जिला स्तरीय प्रतियोगिता कराए, विद्यालयों एवं अकादमियों को सक्रिय रूप से जोड़े जिससे कि अधिक से अधिक खिलाड़ी लाभान्वित हो सके।
आशुतोष भल्ला ने कहा जो पदाधिकारी अपने जिलों में निवास नहीं कर रहे हैं उनको पुनर्गठन हेतु एक समय अवधि प्रदान की जा रही है इसके पश्चात कड़ी कार्यवाही की जाएगी।श्री भल्ला ने कहा डोपिंग खेलों के निष्पक्षता के लिए गंभीर करता खतरा बनती जा रही है । जिसके लिए जिला पदाधिकारी को निर्देश दिए कि वह खिलाड़ियों को जागरूक करने हेतु कार्यक्रम आयोजित करें खिलाड़ियों की निगरानी करें एवं एंटी डोपिंग नियमों का कड़ाई से पालन करना करें।
प्रतिभा खोज के लिए करें कार्यक्रमों का आयोजन
बैठक में सभी खेल संघ जिले में प्रतिभा खोज कार्यक्रमों को चलाएं प्रतियोगिताओं की संख्या में वृद्धि करें एवं युवा खिलाड़ियों की पहचान एवं उनके प्रशिक्षण हेतु गंभीरता से चिंतन किया। भल्ला ने कहा नए खेल अधिनियम लागू होने से पूर्व संघ द्वारा सुशासन को सुदृढ़ करने के लिए एक संविधान संशोधन समिति का गठन किया जाएगा।श्री भल्ला ने कहा जिस प्रकार भारतीय एथलीट संघ ने SRY जीन परीक्षण महिला खिलाड़ियों के लिए अनिवार्य किया है इस पर आने वाले खर्च को फेडरेशन द्वारा वहन किया जाएगा जिससे कि प्रतियोगिता में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए उन्होंने खिलाड़ियों का डीएनए परीक्षण अनुसंधान एवं विकास के उद्देश्य से करने पर सभी सदस्यों को सूचित किया और बताया कि सभी का डाटा पूर्ण रूप से गोपनीय रखा जाएगा।
किसी भी अपंजीकृत कोच को एथलेटिक्स गतिविधि में शामिल नहीं किया जाएगा
उत्तर प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन अब प्रदेश के सभी कोच एवं तकनीकी अधिकारियों का पंजीकरण अनिवार्य कर रहा है ।जिसके अंतर्गत सभी जिलों के कोच एवं तकनीकी अधिकारी संघ के साथ में पंजीकृत होंगे और किसी भी अपंजीकृत व्यक्ति को किसी भी प्रकार से एथलेटिक्स खेल गतिविधि में शामिल न किया जा सके इस व्यवस्था से पेशेवरता एवं मानकीकरण सुनिश्चित होगा।
इस अवसर पर आशुतोष बाला ने उत्तर प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन के तकनीकी चैयरमैन अनु कुमार को प्रदेश में सभी तकनीकी अधिकारियों को प्रशिक्षित करने, संगठित करने एवं शिक्षित करने के लिए दिशा निर्देश दिए।
7 व 8 मई कों 29वीं यूपी सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता प्रयागराज में
सभा के अंत में सचिव नरेंद्र कुमार ने उपस्थित सभी जिला खेल संघ के पदाधिकारी को वार्षिक सभा को सफल बनाने में अपना योगदान देने के लिए धन्यवाद दिया और साथ ही अवगत कराया की 7 व 8 मई 2026 को 29वीं उत्तर प्रदेश राज्य सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026 का आयोजन प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में किया जाएगा, सभी जिला संघ अपने जिले की प्रतियोगिता कराकर अपनी चैनी टीम की ऑनलाइन एंट्री भारतीय एथलीट संघ की वेबसाइट के माध्यम से सुनिश्चित करेंगे।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन के चेयरमैन मनीष मोहन (आईआरएस), अध्यक्ष आशुतोष भल्ला, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार, एसोसिएट उपाध्यक्ष गौरव डागा, उपाध्यक्ष लक्ष्मी लक्ष्मीकांत शुक्ला, उपाध्यक्ष शिवानंद नायक एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में एसपी देशवाल कोषाध्यक्ष भारतीय कुश्ती संघ उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment