के. एल. इंटरनेशनल स्कूल में उमंग, संस्कार और प्रेरणा के संगम के साथ सत्र 2026-27 का उत्साहपूर्ण आगाज
मेरठ। के एल इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ अत्यंत उत्साह, उल्लास और प्रेरणादायक गतिविधियों के साथ किया गया।सत्र का आरंभ सरस्वती वंदना व प्रार्थना सभा से हुआ।
छात्रों ने स्कूली जीवन की सुंदर यात्रा को भावपूर्ण नृत्य द्वारा जीवंत कर दिया। अनुशासन, धैर्य और ईमानदारी जैसे मूल्यों के महत्व को दर्शाते हुए शिक्षकों ने "साइलेंट करिकुलम" विषय पर एक रोचक एवं शिक्षाप्रद नाटिका प्रस्तुत की। बच्चों ने हल्के व्यायाम और मनोरंजक खेलों में भाग लिया। दिन के अंत में प्रत्येक विद्यार्थी को "Active Learner" और "Bright Star" जैसे प्रेरणादायक बैज व 'Voracious Readers' नामक को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके पठन-पाठन के प्रति प्रेम को सम्मानित किया गया।विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, सहानुभूति और कृतज्ञता व नैतिक मूल्यों अपनाने के लिए प्रेरित किया।



No comments:
Post a Comment