सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि में मनाई गई डॉ भीमराव अंबेडकर  की 135वीं जयंती 

मेरठ।सरदार वल्लभभाई पटेल के विश्वविद्यालय में  डॉ. भीमराव अंबेडकर  की 135वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति डॉक्टर त्रिवेणी दत्त ने डॉ. बीआर अंबेडकर  की मूर्ति पर माल्यार्पण किया तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। 

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के शिल्पकार, समानता और न्याय के महान प्रवर्तक थे। डॉ भीमराव अंबेडकर   उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा, जीवन संघर्ष, ज्ञान और संकल्प का अद्वितीय उदाहरण है। उनकी विचार हमें एक ऐसे समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं जहां हर नागरिक को समान अधिकार सम्मान और अवसर प्राप्त हो उन्होंने आह्वान किया कि उनके आदर्शों को अपनाकर सामाजिक न्याय, समानता और सशक्तिकरण के उनके सपने को साकार करने का संकल्प लें उन्होंने छात्रों से न्यू एजुकेशन पॉलिसी 2020 को पढ़कर उसके अनुसार कार करने की सलाह दी।

इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. रामजी सिंह संबोधित करते हुए भारत के समस्त नागरिकों को भारतीय संविधान निर्माता, भारत रत्न के आदर्शों पर चलने की सलाह दी। अधिष्ठाता डॉ. रविंद्र कुमार ने भी संबोधित किया कार्यक्रम में स्वागत भाषण अधिष्ठाता, छात्र कल्याण डॉ. डी के सिंह ने किया और कार्यक्रम का संचालन डॉ शिवानी साहू ने किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts