प्रगति लिटिल जीनियस प्ले स्कूल में धूमधाम से मनाया गया होली पर्व
मेरठ। स्थानीय नेहरू नगर, गली नंबर-1 स्थित प्रगति लिटिल जीनियस प्ले स्कूल में होली पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने होली के गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर तथा फूलों से होली खेलकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। पूरे परिसर में बच्चों की मुस्कान और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की मैनेजिंग डायरेक्टर अनुश्री वर्मा तथा प्रधानाचार्य नीरज वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने बच्चों को होली पर्व के महत्व के बारे में बताते हुए आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर विद्यालय की अध्यापिकाओं दीपिका, दिव्या, संजना, बबीता, वर्षा और नेहा का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।


No comments:
Post a Comment