मिडिल ईस्ट मे लगी आग से घरेलू व कमर्शियल सिलेंडर में लगी आग
घरेलू गैस सिलेडंर के दाम 60 तो कमर्शियल सिलेंडर के दाम दो हजार के पार
6 साल में पहली बार मचाया ऐसा कोहराम
नयी दिल्ली,एजेंसी। ईरान -इजराईल के बीच चल रहे युद्ध से घरेलू व कर्मिशयन सिलेंडर में आग लग गयी है। शनिवार को नए दाम लागू हो गए हैं. जहां घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपए की तेजी देखने को मिली है। वहीं दूसरी ओर कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में साल में दूसरी बार 100 रुपए से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला है। खास बात तो ये है कि करीब 3 साल के बाद कमर्शियल एलपीजी की कीमतें 2000 रुपए के पार पहुंच गई हैं। लेकिन आम लोगों को सबसे बड़ा झटका घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में इजाफे से लगा है। जिसमें करीब 11 महीने के बाद इजाफा देखने को मिला है।
आखिरी बार घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में अप्रैल 2025 में इजाफा देखने को मिला था। खास बात तो ये है कि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में करीब 6 बरस के बाद सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली है। बीते 6 बरस में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपए से ज्यादा का इजाफा देखने को नहीं मिला है। पहली बार है. घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जानकारों की मानें तो मिडिल ईस्ट की संकट की वजह से गैस की सप्लाई में जबरदस्त रुकावट देखने को मिली है।
होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से गैस की सप्लाई पूरी तरह से बंद हो चुकी है। जिसकी वजह से कीमतों में इजाफा देखने को मिला है। आने वाले दिनों में गैस सिलेंडर के दाम में और इजाफा भी देखने को मिल सकता है। अगर ऐसा होता है तो जल्द ही घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें 1000 रुपए के पार जाती हुई दिखाई दे सकती हैं।
30 महीने के बाद घरेलू LPG 900 रुपए के पार
घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में करीब 11 महीने के बाद कोई बदलाव देखने को मिला है। तब भी घरेलू एलपीजी में इजाफा देखने को मिला था।
आखिर बार घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 8 अप्रैल 2025 को तेजी देखने को मिली थी। तब घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपए का इजाफा देखने को मिला था।
वहीं दूसरी ओर देश के चारों महानगरों में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें 900 रुपए के पार चली गई हैं। 30 महीनों के बाद पहली बार ऐसा देखने को मिला है। आखिरी बार 30 अगस्त 2023 को चारों महानगरों में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 900 रुपए के पार थी।
वहीं दूसरी ओर घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में करीब 6 साल के बाद सबसे बड़ी तेजी देगी बई है। वास्तव में बीते कुछ बरस में 50 से 55 रुपए के बीच में भी घरेलू गैस सिलेंडर के दाम देखा गया है।
आखिरी बार फरवरी 2020 में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 144.5 रुपए का इजाफा देखने को मिला था.।उसके बाद अब 60 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली है। मतलब साफ है कि ये करीब 6 साल के बाद घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में सबसे बड़ी बढ़ोतरी हुई है।
महानगर का नाम घरेलू गैस सिलेंडर के दाम (रुपए में) कितना हुआ इजाफा (रुपए में)
दिल्ली 913 60
कोलकाता 939 60
मुंबई 912.50 60
चेन्नई 928.50 60
महानगर का नाम कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम (रुपए में) कितना हुआ इजाफा (रुपए में)
दिल्ली 1883 114.5
कोलकाता 1990 114.5
मुंबई 1835 114.5
चेन्नई 2043.50 114.5


No comments:
Post a Comment