बेटियाँ फाउंडेशन द्वारा नारी की उड़ान समाज की पहचान सम्मान समारोह

 मेरठ। बेटियाँ फाउंडेशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन आशा ज्योति केंद्र आपकी सखी मेडिकल कॉलेज मेरठ पर  किया गया ।

संचालन कुसुम शर्मा ने किया मुख्य अतिथि के रूप में इंस्पेक्टर  शीला  व विशिष्ट अतिथि जिला प्रोबेशन अधिकारी  अनुपमा यादव रहे सेंटर प्रभारी मिशन कोऑर्डिनेटर खुशबू  व स्टाफ का सहयोग रहा। जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया जिसमें डॉक्टर सपना गोयल बाल रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर सरोज मिश्रा डेंटिस्ट, कमलेश, निशा गुप्ता, राजबाला देवी, रेखा सिंह, अर्चना सिंह, शोभा शर्मा, अमिता अरोड़ा,शशि बाला, बबीता कटारिया, मीनू बाना, कुसुम शर्मा,नीलम मिश्रा रहे lकार्यक्रम में नारी शक्ति, स्वावलंबन, समाज सेवा और मातृत्व जैसी श्रेणियों में सम्मान प्रदान किए गए।

सम्मानित महिलाओं की संघर्ष और सफलता की कहानियों ने उपस्थित लोगों को भावुक करने के साथ-साथ नई प्रेरणा भी दी। लगभग 50 से अधिक लोगों की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम ने समाज में नारी सम्मान और समानता का सशक्त संदेश दिया।कार्यक्रम के अंत में सभी ने महिलाओं के अधिकार और सम्मान को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। यह आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव और जागरूकता फैलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लक्ष्मी बिंदल,  सुधा अरोड़ा, शिवकुमारी गुप्ता, संतोष भारद्वाज, नीरा गुप्ता, गुंजन, पूजा का सहयोग रहा अध्यक्ष अंजू पांडे ने सभी का धन्यवाद आभार व्यक्त किया

No comments:

Post a Comment

Popular Posts