औषधीय पौधों के सतत प्रयोग और उनका संरक्षण  विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन

मेरठ। रघुनाथ गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग में बॉटनी अकादमी और कल्चरल सोसायटी एवं प्लांट कंजर्वेशन सोसायटी के द्वारा प्राचार्या प्रोफेसर निवेदिता मलिक  के निर्देशन में एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में मेरठ कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रोफेसर पंजाब सिंह मलिक मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने " औषधीय पौधों का सतत उपयोग और उनका संरक्षण" विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया । 

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या निवेदिता मलिक ने कहा की औषधिय पौधे  हमारी संस्कृति की एक धरोहर है जिनका सही तरीके से उपयोग और उनका संरक्षण करना बहुत जरूरी है । विभिन्न फार्मास्यूटिकल कंपनियों के द्वारा इन औषधीय पौधों का निरंतर  क्षरण होने के कारण काफी प्रजातियां विलुप्त होने लगी हैं जिसके लिए आज हमें यह ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि इन औषधीय पौधों के सही तरीके से उपयोग के साथ-साथ हम इनका संरक्षण भी करना सीखें।

अपने व्याख्यान में प्रोफेसर पंजाब मलिक  ने बताया कि पिछले कुछ दशकों से लगातार पर्यावरण में आने वाले परिवर्तनों के कारण बहुत सारे औषधीय पौधे विलुप्त होने लगे हैं इसके अलावा लगातार उनका दोहन फार्मास्यूटिकल कंपनियों के द्वारा किया जाता है जिस गति से इन पौधों का क्षरण हुआ है उतनी गति से इनका विकास नहीं हुआ इसलिए आज की आवश्यकता है कि हम औषधीय पौधों को उपयोग करते वक्त यह भी ध्यान रखें कि आने वाली पीढियां के लिए इनका संरक्षण करना भी अति आवश्यक है ।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य वक्ता प्रोफेसर पंजाब सिंह मलिक को प्लांट कंजर्वेशन सोसायटी की तरफ से औषधीय पौधे भेंट किए गए। इस कार्यक्रम की कन्वीनर वनस्पति विज्ञान विभाग पीजी कोऑर्डिनेटर डॉक्टर गरिमा मलिक रही ।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में  प्लांट कंजर्वेशन सोसायटी की सभी सदस्यों का सक्रिय योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts