वेंक्टेश्वरा का जापान की ’’ईरिस सोल्यूशन्स’’ के साथ ट्रेनिंग, प्लेसमेन्ट एवं शोध व नवाचारों के लिए शैक्षणिक अनुबंध पर बनी सहमति
- टोक्यो (जापान) से वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय पहुँची ’’ईरिस सोल्यूशन्स’’ की सी.ई.ओ. (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) मिस ईरिको नोडा एवं भारत में कम्पनी के सी.ओ.ओ. (चीफ आपरेटिंग ऑफिसर) ईशान अग्रवाल का विवि प्रबन्धन व प्रशासन ने पटका, पगड़ी एवं स्मृति चिन्ह भेट कर पारम्परिक तरीके से जोरदार स्वागत किया
- हम जापान के साथ अपने छात्र-छात्राओ के शानदार प्लेसमेन्ट एवं सुरक्षित स्थायी कैरियर को लेकर बहुत उत्साहित है- सुधीर गिरि, संस्थापक अध्यक्ष, वेंक्टेश्वरा समूह
- भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था, जापान प्रत्येक क्षेत्र के स्किल भारतीय युवाओ को रोजगार देने के लिए तेजी से काम कर रहा है- मिस ईरिको नोडा, सी.ई.ओ, ईरिस सोल्यूशन्स, टोक्यो, जापान
- वेंक्टेश्वरा संस्थान के नर्सिंग, फार्मेसी, हेल्थ साईंस, एग्रीकल्चर समेत, अलग-अलग स्कूलो के प्रतिभाशाली युवाओ को अगले माह से प्रशिक्षण देकर जापान में अच्छी नौकरी के लिए युवाओ की फौज तैयार करेंगे- डाॅ0 राजीव त्यागी, प्रतिकुलाधिपति
- जापान काम करने के लिए विश्व की सबसे शानदार एवं सुरक्षित स्थानो में से एक, प्रशिक्षित विदेशी छात्र-छात्राओ के लिए यहां हर सेक्टर में असीम रोजगार सम्भावनाऐं- मि. ईशान अग्रवाल
मेरठ। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित वेंक्टेश्वरा संस्थान की जापान की प्रतिष्ठित सेवायोजन कम्पनी ईरिस सोल्यूशन्स के साथ नर्सिंग, एप्लाईड, हेल्थ साईंस, फार्मेसी, एग्रीकल्चर, होटल मैनेजमेन्ट आदि के क्षेत्रो में ट्रेनिंग व प्लेसमेन्ट के कोलेब्रेशन के लिए सहमति बन गयी है। इस आशय की जानकारी ईरिस सोल्यूशन्स की मुख्य कार्यकारी अधिकारी मिस ईरिको नोडा एवं विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डाॅ. राजीव त्यागी, कम्पनी के सी.ओ.ओ. ईशान अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दी।
डाॅ. सी.वी. रमन ऑडिटोरियम में जापान के साथ ’’ट्रेनिंग एवं प्लेसमेन्ट’’ के लिए अनुबन्ध पर सहमति के लिए आयोजित समारोह का शुभारम्भ जापान से आयी ईरिस सोल्यूशन की सी.ई.ओ. ईरिका नोडा, प्रतिकुलाधिपति डाॅ. राजीव त्यागी, सी.ओ.ओ. ईशान अग्रवाल, कुलसचिव डाॅ. पीयूष कुमार पाण्डेय, आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया।
अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि ईरिस सोल्यूशन्स की सी.ई.ओ. ईरिका नोडा ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है एवं भारत दुनिया का सबसे युवा देश भी है। भारतीय युवाओं में प्रतिभा कूट-कूट कर भरी है। हम वेंक्टेश्वरा के साथ ट्रेनिंग एवं प्लेसमेन्ट को लेकर बेहद उत्साहित है।इस अवसर पर निदेशक एकेडमिक डाॅ. राजेश सिंह, डाॅ. नीतू पंवार, डाॅ. राजवर्द्धन, डाॅ. एस.के. श्रीवास्तव, डाॅ. थाॅमस, डाॅ. रीना जोशी, डाॅ. ओमप्रकाश गोसाई, डाॅ. अश्विनी सक्सेना, डाॅ. आशुतोष, डाॅ. ऐना ऐरिका ब्राउन, डाॅ. सुमन, डाॅ. अनिल जायसवाल, डाॅ. योगेश्वर शर्मा, डाॅ. मंजरी राणा, डाॅ. आशिया वाहिद, डाॅ. मनीष, डाॅ. स्नेहलता, डाॅ. ज्योति, एस.एस. बघेल, मेरठ परिसर से निदेशक डाॅ0.पंकज कुमार एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।




No comments:
Post a Comment