सीएम योगी की मां को अपशब्द कहने वाला मौलाना भेजा गया जेल
एसटीएफ ने पूर्णिया से किया था गिरफ्तारबहराइच (एजेंसी)।मुख्यमंत्री योगी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मौलाना अब्दुल्ला सलीम चतुर्वेदी को गिरफ्तार करने के बाद मंगलवार को एसटीएफ ने बहराइच पुलिस के सुपुर्द कर दिया। आरोपी मौलाना को जेल भेज दिया गया है।
बता दें कि मौलाना के खिलाफ बहराइच नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था। अब्दुल्ला सलीम चतुर्वेदी मूल रूप से बिहार के अररिया जिले के जोकीहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत महलगांव का निवासी है। आरोप है कि उसके विरुद्ध गोरखपुर समेत प्रदेश के कई थानों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से संबंधित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में मुकदमे दर्ज है।
मौलाना अब्दुला सलीम चतुर्वेदी ने कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री और उनके परिवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद से उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लोगाें ने विरोध प्रदर्शन किया था, स्थानीय थानों में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी इंटरनेट मीडिया के माध्यम से भी आपत्तिजनक टिप्पणियां करता था, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी।


No comments:
Post a Comment