'सतरंगी' के ऐलान के साथ छलका अभिनेत्री महवश का दर्द

मुंबई। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते नई वेब सीरीज और फिल्में रिलीज हुआ करती हैं। कुछ आते ही लोगों के दिलों में घर कर लेती हैं, जबकि कुछ के बारे में पता ही नहीं चल पाता। इस बीच अभिनेत्री महवश आगामी वेब सीरीज 'सतरंगी' लेकर आ रही हैं। महवश ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर सीरीज से जुड़ी कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। इस पोस्ट में उन्होंने सीरीज की टीम और बीटीएस तस्वीरें शामिल की हैं।
अभिनेत्री ने लिखा, "मैं अपनी आगामी वेब सीरीज 'सतरंगी' के जी5 पर स्ट्रीम होने की घोषणा कर रही हूं। बस आप सभी का ढेर सारा प्यार और दुआएं चाहिए।" महवश ने शूटिंग के दौरान कड़ी मेहनत और जिंदगी की उथल-पुथल का जिक्र किया। उन्होंने लिखा, "मैंने ऐसे कई दिन और रातें देखी हैं, जिन्हें याद करना भी नहीं चाहती। कई बार दिल खोलकर रोई, लेकिन हर पल कड़ी मेहनत की ताकि आज इस मुकाम तक पहुंच सकूं।"
उन्होंने आगे लिखा, "हर इंसान अपनी जिंदगी की परेशानियों से लड़कर आगे बढ़ रहा है। कोई कितना भी बता सकता है, लेकिन हर छोटी खुशी, हर नया प्रोजेक्ट और वो मौका जहां हम मम्मी-पापा को गर्व महसूस करा सकें, ये सब बहुत मायने रखता है।"

No comments:

Post a Comment

Popular Posts