'सुपर वेली' फिल्म का फर्स्ट लुक जारी
मुंबई। फिल्मी दुनिया में सुपरहीरो पर आधारित कहानियां हमेशा से दर्शकों को आकर्षित करती रही हैं। इस कड़ी में अब एक ऐसी फिल्म आने वाली है, जिसमें सुपरहीरो का अंदाज बिल्कुल अलग और अनोखा होगा। अभिनेत्री अदा शर्मा अपनी आगामी फिल्म 'सुपर वेली' में एक ऐसे सुपरहीरो का किरदार निभाने जा रही हैं, जो सुपरहीरो की पावर को गंभीरता से नहीं लेती।
 उन्होंने फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया है। फर्स्ट लुक के वीडियो से साफ जाहिर है कि इस फिल्म में उनका किरदार थोड़ा आलसी, अजीब और मजाकिया अंदाज वाला है। फिल्म को लेकर पहले से ही दर्शकों के बीच उत्सुकता देखी जा रही है। दरअसल, कुछ दिन पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने मजाक में कहा था कि 'मैं वेली हूं।'
फिल्म के फर्स्ट लुक में अदा शर्मा का सुपरहीरो किरदार दुनिया को बचाने की जिम्मेदारी उठाने से ज्यादा आराम करना पसंद करती है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts