नाइजीरियन नर्सिंग के छात्र को लाखों के फ्राड में किया गिरफ्तार 

 कई राज्यों से मिले इनपुट के आधार पर हुई गिरफ्तारी 

 मेरठ । मेरठ साइबर क्राईम विभाग ने एक नाइजीरियन नर्सिग के छात्र को गिरफ्तार किया है। जो छात्रों का गिरोह बना कर लोगों के साथ ठगी करते थे। गिरफ्तारी से पूर्व कई राज्यों से इनपुट मिलने के बाद कार्रवाई की गयी। इस सबंध में अन्य राज्यों की पुलिस को सूचित कर दिया गया है। 

 एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया नाइजीरिया निवासी उमर एक निजी विवि में नर्सिंग की पढाई कर रहा था उके साथ कुछ अन्य छात्र गुरूग्राम और दिल्ली में पढ़ रहे थे। इन नाइजीरियन छात्रों ने मिलकर एक गिरोह बनाया और साइबर क्राइम की वारदात आरंभ कर दी। कुछ साफ्ट वेयर,डीपफेक वीडियो और बाकी माध्यम से खातों से लाखों की रकम हड़प ली । दो छात्र पढाई पूरी करने के बाद घाना चले गये । जबकि उमर मेरठ में ही रह रहा था। पुलिस अधिकारियों की मानें तो उमर के खातों में कई राज्यों में हुए सइबर क्राइम की रकम ट्रांसफर हुई थी। जिससे उसके खाते में 25 लाख रूपये मिले है। इसी आधार पर प्रतिबिंब एप पर उमर का रिकार्ड डाला गया था। उमर के खाता नम्बर से उसे ट्रेस करते हुए मेरठ के टीपी नगर पुलिस आरोपी को बुधवार को एनएच 58 पर उसी के कमरे से रात के समय गिरफ्तार किया। आरोपी का मोबाइल फोन, लैपटॉप अन्य सामान जब्त किया। पासपोर्ट भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। 

 पकड़ा गया उमर सिर्फ अग्रेजी मे बात रहा है। इस पर अधिकारियाें को जानकारी दी गयी है। नाइजीरिया दूतावास को भी इसका जानकारी दे गयी है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts