मेरठ-करनाल हाईवे पर बस-ट्रक की भिड़ंत

कई यात्री घायल, कंडक्टर मेरठ रेफर; चालक को नींद आने से हादसा

 मेरठ। थाना सरधना क्षेत्र के   मेरठ-करनाल हाईवे पर गुरुवार सुबह करीब 4 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। सरधना के गांव दबूथवा के पास करनाल की ओर से आ रही सवारियों से भरी एक बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में बस में सवार कई यात्री घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। हाईवे एम्बुलेंस और सरकारी एम्बुलेंस की मदद से सभी घायल यात्रियों को तत्काल सीएचसी सरधना ले जाया गया। हादसे में बस के कंडक्टर के पैर में गंभीर फ्रैक्चर हो गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आगे के इलाज के लिए मेरठ रेफर कर दिया गया है।बताया जा रहा है कि यह हादसा बस चालक नईम को अचानक नींद की झपकी आने के कारण हुआ। नींद में होने के कारण बस अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त ट्रक और बस को हाईवे से हटवाया। इसके बाद यातायात को सामान्य कर जाम खुलवाया गया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts