शादी समारोह में चली गोली, पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला
डिप्टी सीएम थे निशाने पर, फायरिंग करने वाला गिरफ्तार
जम्मू,एजेंसी। जम्मू में एक शादी समारोह मैं चली गोली,इस शादी में डॉ फारूक अब्दुल्ला और जम्मू कश्मीर के डिप्टी सीएम सुरेंद्र चौधरी भी मौजूद थे। जिस शख्स ने चलाई गोली उसे पुलिस ने हिरासत में लिया। फारूक अब्दुल्ला और डिप्टी सीएम सुरक्षित हैं।
जम्मू में एक शादी समारोह में पहुंचे ते पूर्व सीएम डॉ फारूक अब्दुल्ला और जम्मू कश्मीर के डिप्टी सीएम सुरेंद्र चौधरी, शादी समारोह में मौजूद एक शख्स ने फायरिंग कर दी। घटना से ऐसा लगा कि जैसे फायरिंग करने वाले के निशाने पर पूर्व सीएम और डिप्टी सीएम थे। हालांकि जिस शख्स ने गोली चलाई, उसे पुलिस ने हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है कि आखिर उसने ऐसा क्यों किया। फायरिंग में फारूक अब्दुल्ला और डिप्टी सीएम दोनों सुरक्षित हैं। हमलावर की पहचान जम्मू के स्थानीय निवासी कमल सिंह जामवाल के रूप में हुई है. फिलहाल पुलिस फायरिंग के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी हुई है।
नशे में था आरोपी, की फायरिंग
पुलिस अधिकारीने बताया कि आरोपी, जिसकी उम्र 70 वर्ष से अधिक है, कार्यक्रम स्थल के बाहर इंतजार कर रहा था और उसने अब्दुल्ला पर गोली चलाने की कोशिश की। हालांकि, दो पुलिसकर्मियों - एक इंस्पेक्टर और एक सब-इंस्पेक्टर - ने उसे काबू में कर लिया, लेकिन फिर भी उसने एक गोली चला दी, जिसके बाद उसे निहत्था कर हिरासत में ले लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ और जमवाल कथित तौर पर नशे की हालत में था। अधिकारियों ने बताया कि अब्दुल्ला और चौधरी पार्टी नेता बी एस चौहान को उनके बेटे के विवाह पर बधाई देने आए थे।
घटना जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में रॉयल पार्क के पास की है, जहां एक शादी समारोह के दौरान गोलीबारी की घटना सामने आई है, जिसमें फारूक अब्दुल्ला और उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी शामिल हुए थे। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वाला आरोपी कमल सिंह जामवाल नशे की हालत में था और किसी बात से नाराज था।
उमर अब्दुल्ला ने किया ट्वीट
जानकारी के मुताबिक जामवाल खनन के कारोबार से जुड़ा हुआ है और जम्मू-कश्मीर में खनन विभाग द्वारा हाल में सख्ती किए जाने के कारण वह किसी बात से नाराज चल रहा था। बता दें कि खनन विभाग की जिम्मेदारी उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी के पास है। हालांकि पूछताछ के बाद ही इसका खुलासा हो सकेगा कि उसने ऐसा क्यों किया।


No comments:
Post a Comment