आगामी 15 मार्च को नोएडा में काशी राम जंयती पर जुटेंगे बसपाई
अगले साल होने वाले विधान सभा तैयारी में जुटी बसपा
हर विधानसभा से लगभग 20 बसें लाने का लक्ष्य रखा गया
मेरठ । अगले साल यानी 2027 में यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में बहुजन समाज पार्टी जुट गयी है। इसी परिपेक्ष में आगामी आगामी 15 मार्च को नोएडा में बड़ी रैली करने जा रही है। मान्यवर कांशीराम जी की 92वीं जयंती पर नोएडा में बहुजन समाज पार्टी की पश्चिमी यूपी की रैली का आयोजन हो रहा है।रैली में मेरठ सहित वेस्ट यूपी के 6 मंडलों के कोर्डिनेटर, बसपा नेता पहुंचेंगे। साथ ही इस रैली में उत्तराखंड के दोनों मंडलों से भी बसपा कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है।बसपाइयों ने रैली में भीड़ जुटाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। रोजाना बैठकें हो रही हैं। हर विधानसभा से लगभग 30 बसें ले जाने का टार्गेट रखा गया है। ताकि रैली के जरिए पार्टी पश्चिमी यूपी में बड़ा संदेश दे सके।
कांशीराम की जयंती के अवसर पर बसपा ने लखनऊ और नोएडा दो जगहों पर बड़ा आयोजन करने जा रही है। लखनऊ के आंबेडकर पार्क में आयोजन होगा। जिसमें खुद बसपा अध्यक्ष यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पहुंचेंगी। वो स्वयं रैली को संबोधित करेंगी। इस रैली में अवध से लेकर पूर्वांचल और लखनऊ के आसपास के जिलों के बसपा नेता पहुंचेंगे।
वहीं पश्चिमी यूपी के लिए नोएडा के पार्क को चुना गया है। यहां रैली रखी गई है। नोएडा की रैली में पश्चिमी यूपी के प्रभारी बाबू मुनकाद अली का मुख्य संबोधन होगा। कुछ बौद्ध भिक्षु भी इसमें शांतिपाठ कराने के लिए पहुंचेंगे।
पश्चिमी यूपी के चुनावी समीकरण पर चर्चा
नोएडा की रैली में मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, आगरा और अलीगढ़ मंडलों के सभी जिलों के जिला कार्डिनेटर, मंडल कार्डिनेटर सहित जिला लेवल से लेकर अन्य नेता, कार्यकर्ता रहेंगे। साथ ही उत्तराखंड से भी बसपा कार्यकर्ता नेता रैली में पहुंचेंगे। रैली में हर विधानसभा से लगभग 20 बसें लाने का लक्ष्य रखा गया है।
बसपा के पश्चिमी यूपी के मेरठ, मुरादाबाद, बरेली सहित अन्य मँडलों के प्रभारी मुनकाद अली ने बताया कि हर साल कांशीराम जी की जयंती पर हम सभा का आयोजन करते हैं। उन्हें याद करते हैं। उसी के तहत ये ये आयोजन हो रहा है।
हर विधानसभा से बसें लाने की तैयारी
मेरठ के जिलाध्यक्ष मोहित जाटव ने बताया कि 15 मार्च को नोएडा पार्क में हम कांशीराम जी की जयंती मनाएंगे। यह पश्चिमी यूपी से लेकर उत्तराखंड का आयोजन है। इसमें वेस्ट यूपी के 6 मंडलों सहित उत्तराखंड से बसपा नेता पहुंचेंगे। हम आदरणीय कांशीराम जी को श्रृद्धांजलि अर्पित करेंगे। बौद्धसाधक भी आयोजन में रहेंगे जो शांतिपाठ कराएंगे। आयोजन में मुख्य वक्ता पश्चिमी यूपी से मंडल प्रभारी मुनकाद अली रहेंगे।


No comments:
Post a Comment