बहराइच और बलरामपुर जिले में एक-एक युवक की मौत
लखनऊ (एजेंसी)।शुक्रवार की सुबह से हो रही बारिश के साथ कई जिलों में ओले भी गिरे। बहराइच और बलरामपुर जिले में बिजली गिरने से एक-एक युवक की मौत हो गई। घटना से घरों में चीख पुकार मच गई।
पहली घटना बहराइच जिले में महसी इलाके में हुई। यहां गरज-चमक के साथ हुई बारिश के बीच बिजली गिरी। इसकी चपेट में आने से बदनपुरवा बंभौरी गांव निवासी मुनऊ (30) की मौत हो गई। घटना के समय मुनऊ खेत में काम कर रहा था। इसी वक्त बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरी। गांव निवासी रामकुमार बाजपेई ने बताया कि तेज बारिश के बीच बिजली गिरने से मुनऊ की मौत हुई है। तहसील प्रशासन को सूचना दी गई है।
दूसरी घटना बलरामपुर जिले के धुसाह गांव में हुई। बारिश के बीच बिजली गिरने से गांव निवासी तीरथ वर्मा (30) की मौत हुई है। घटना सुबह करीब 11.45 बजे हुई। एसडीएम हेमंत गुप्त ने बताया कि मामले की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। राजस्व टीम मौके पर भेजी गई है। एफसीआई गोदाम के पास घटना हुई है।


No comments:
Post a Comment