जीटीबी स्कूल क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ की टीम पानीपत रवाना

मेरठ। हरियाणा के पानीपत में 27 मार्च से सैफीडन क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में मेरठ की गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी रेड, ब्लू और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम भी भाग ले रही है। बृहस्पतिवार को क्रिकेट कोच अतहर अली के नेतृत्व में मेरठ की टीम पानीपत के लिए रवाना हुई। 

क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि टूर्नामेंट में अलग अलग जिलों से 16 टीम प्रतिभाग कर रही हैं। मेरठ से गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी से राघव, एस ठाकुर, तोहिदुर, नीरव, भाविक, दक्ष, हमजा, अब्दुल, विपुल, फवाज, कबीर आदि भाग ले रहे है। जीटीबी ब्लू से विराट, कबीर, रियांश, आयुष, आरोहण, अक्षय आदि भाग ले रहे है। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ग्रीन से लक्ष्य, मनु, इशांत, रिहान, आदित्य, आईस, अर्जुन, केशव आदि भाग ले रहे है। इस मौके पर मुख्य अतिथि व्यापारी नेता रजनीश कौशल, हिमांशु, राहुल, पूजा, रजनी, कोमल आदि ने टीम के सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts