विज्ञान भवन में आज उकेरी गई महाराष्ट्र की वर्ली,उड़ीसा की सारा और राजस्थान की मंडला आर्ट
मेरठ।बिजली बंबा स्थित विज्ञान घर में मुरादनगर के जेएलएम गर्ल्स स्कूल की बालिकाये अपनी अपनी प्रधानाचार्या रेनू तोमर के निर्देष पर शिक्षिका मंजू,सविता और रंगोली के साथ 12 बालिकायें पहुॅची। और उन्होंने विज्ञान भवन को देखकर स्वयं ही निर्णय किया कि वे इसमें महाराष्ट्र की वर्ली,उड़ीसा की सारा और राजस्थान की मंडला आर्ट को गेरू और चूने से उकेरेगें साथ ही उन्होने पेड़ की लकड़ी के टुकड़े पर सलोगन को लिखा। जो बहुत ही सुन्दर लग रहे थे प्रगति विज्ञान संस्था की अध्यक्ष प्रोफेसर सीमा जैन ने बालिकाओं के कार्य को अद्वितीय बताया,चयन समिति की वरिष्ठ सदस्य भावना शर्मा ,उपाध्यक्ष गीता जी,अन्नत औरर गुरप्रीत ने भी बधाई दी। राष्ट्रीय समन्वयक दीपक शर्मा ने कार्य की श्रेष्ठता को देखते हुये उनसे आग्रह किया ।


No comments:
Post a Comment