सड़क के निर्माण होने से क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई गति - सोमेन्द्र तोमर

 सोमेन्द्र तोमर ने किया 24 करोड़ 41 लाख रूपयें से होने वाले मोहिउद्दीनपुर- गेझा सिवालखास मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ 

मेरठ। लोक निर्माण विभाग द्वारा 24 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से होने वाले मोहिउद्दीनपुर से गेझा सिवालखास मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ शुक्रवार को राज्यमंत्री डा0 सोमेन्द्र तोमर ने किया। इस दौरान उन्होनें स्थानीय लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण होने से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था सुगम होगी, आवागमन में समय की बचत होगी तथा स्थानीय निवासियों, किसानों और व्यापारियों को बड़ी सुविधा प्राप्त होगी, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। सोमेन्द्र तोमर ने प्रदेश में निरंतर विकास कार्यों को गति देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्ननाथ का धन्यवाद भी ज्ञापित किया। उन्होनें कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में आधारभूत संरचना को मजबूत किया जा रहा है।

इस अवसर पर सिवालखास विधायक गुलाम मौहम्मद, भाजपा मण्डल अध्यक्ष नवीन नेहरा, जिला पंचायत सदस्य गुड्डू गगोल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नितिन कसाना, ग्राम प्रधान विजय नामदेव, दीपक राणा चेयरमैन, प्रधान मनोज शर्मा, दीपू चौधरी, मोनू ढ़िढाला, सम्राट सांगवान, धमेन्द्र शर्मा, वेदपाल कश्यप, नितिन चौधरी, अनुज तोमर, अरविन्द कुमार, चंदमणी, सतीश कुमार, विशाल चौधरी, जोनी तितोरिया, देवेन्द्र मास्टर आदि मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts