स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 

 मेरठ। रविवार को  न्यू मोहनपुरी स्थित प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र में एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में महिलाओं के रक्त शर्करा, रक्तचाप और संपूर्ण रक्त गणना की जांच की गई। कुल 50 लोगों की जांच डॉक्टरों द्वारा की गई।केंद्र के स्वामी आयुष शर्मा और अपूर्वा शर्मा, परियोजना प्रबंधक  गौतम कपूर और डॉ. जमाल सिद्दीकी शिविर में उपस्थित थे। इस स्वास्थ्य शिविर से लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समय रहते आवश्यक कदम उठाने में मदद मिली।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts