हाऊस टैक्स की बढ़ती दरों को लेकर सपा मुखिया से मिले सपाई 

 मेरठ।  शुक्रवार को समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव एवं मेरठ मंडल प्रभारी अक्षय जैन अरिहंत व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल एवं संजय यादव के साथ लखनऊ सपा कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री से मिले । इस दौरान उन्हें अवगत कराया कि मेरठ में अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों से बदसलूकी एवं गाजियाबाद में हाउस टैक्स की बढ़ती दरों को लेकर विशेष चर्चा की। जिस पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आने पर व्यापारियों को राहत देने का कार्य समाजवादी पार्टी की सरकार करेगी तथा व्यापारियों को जहां भी समाजवादी पार्टी की आवयश्कता होगी वह पूरी मदद की जाएगी कहा कि आज के दौर व्यापारी हो किसान ,दलित हो या अल्पसंख्यक इस सरकार में सभी परेशान है एवं इस बार 2027 में जनता इस सरकार को उखाड़ फेंकेगी। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts