मुझसे शादी नहीं की तो तुझे काटकर नीले ड्रम में भर दूंगी...' युवती ने 

युवक को दी धमकी

 मेरठ। 'साहब बचा लीजिए, एक युवती जबरन शादी के लिए दबाव बना रही है। बात न मानने पर धमकी दी है कि तुम्हारा हश्र भी सौरभ की तरह होगा। तुम्हारी हत्या कर शव को काटकर ड्रम में भर दूंगी।'

दौराला निवासी ने युवक ने युवती पर यह आरोप लगाते हुए एसएसपी अविनाश पांडेय से शिकायत की है। साथ ही उसने सुरक्षा के लिए गुहार भी लगाई।पीड़ित युवक समर्पण ने एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि उसकी सोशल मीडिया पर एक युवती से दोस्ती हो गई थी। युवती वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करती है। कई बार वह इसी सिलसिले में उसे भी अपने साथ ले गई।इसी दौरान उसके स्वजन से भी उसकी जान-पहचान हो गई। कुछ समय बाद युवती ने उससे शादी की बात कही तो उसने इन्कार कर दिया। इसके बाद से युवती ने उस पर शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।

अब उसने उसे सौरभ हत्याकांड के नीले ड्रम जैसी घटना की धमकी देते हुए कहा कि 'तुम्हें भी काटकर नीले ड्रम में भर दूंगी।' वहीं युवती का पिता भी धमकी देते हुए उस पर लगातार दबाव बना रहा है।

समर्पण के अनुसार, धमकियों के चलते वह मानसिक तनाव में है। एसएसपी ने दौराला थाना प्रभारी को कार्रवाई करने का आदेश दिया। मामले में दौराला इंस्पेक्टर सुमन कुमार सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts