व्यापार बंधु के साथ समीक्षा बैठक में 5 समस्याओं को निस्तारण 

 विकास भवन सभागार में डीएम  की अध्यक्षता में संपन्न हुई व्यापार बंधु की मासिक समीक्षा बैठक 

मेरठ । शुक्रवार को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डा. वी.के. सिंह की अध्यक्षता में व्यापार बंधु की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। व्यापार बन्धु बैठक का संयोजन  जितेन्द्र कुमार रमन, उपायुक्त (प्रशासन) राज्य कर मेरठ द्वारा कराया गया।

  बैठक में व्यापार बन्धु से सम्बन्धित कुल 25 समस्याएं शामिल थी। जिसमे से 05 समस्याओं का निस्तारण व्यापारी हित में कराया गया तथा लम्बित समस्याओं के सम्बन्ध में नगर निगम के अधिकारियों/नगर स्वास्थ्य अधिकारी व अन्य सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को सम्बंधित व्यापार मंडल को साथ लेते हुए संयुक्त रूप से भ्रमण करते हुए फोटो सहित समस्याओं के समाधान हेतु निर्देशित किया गया।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, सहायक नगर आयुक्त एवं नगर स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम , एस.पी. ट्रैफिक, , यातायात निरीक्षक,  ई.ई. आवास विकास परिषद, जिला सूचना अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग, उपाध्यक्ष मेरठ विकास प्राधिकरण, अधिशासी अभियंता आवास विकास परिषद, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड आदि विभागों के अधिकारी एवं बैठक में विभिन्न व्यापार बन्धु एवं व्यापार मण्डल के विभिन्न पदाधिकारीगण आदि उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts