राम नवमी पर खुला स्कूल,सरधना में हिन्दू संगठनों ने लगाए नारे 

 हिंदुस्तान में रहना होगा तो जय श्री राम कहना होगा बाद पुलिस मौके पर पहुंची

 मेरठ।सरधना में राम नवमी के अवकाश के बावजूद एक निजी स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। यह घटना शुक्रवार को सेंट जोसेफ गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुई, जहां कार्यक्रम चल रहा था।

अवकाश के दिन स्कूल खोले जाने की सूचना मिलने पर कुछ संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने अवकाश का हवाला देते हुए स्कूल बंद करने की मांग की, जिसके बाद स्कूल प्रशासन और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई।कार्यकर्ताओं का आरोप है कि स्कूल की प्रधानाचार्या ने कार्यक्रम जारी रखने पर जोर दिया, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि स्कूल प्रशासन ने नियमों का पालन नहीं किया और आपत्ति जताने पर अभद्र व्यवहार किया।विवाद बढ़ने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन प्रशासन पूरे घटनाक्रम की जांच कर रहा है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे मामलों के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाने में शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।घटना से संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बजरंग दल के कार्यकर्ता 'हिंदुस्तान में रहना होगा तो जय श्री राम कहना होगा' जैसे नारे लगाते दिख रहे हैं।सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts