रेलवे ने तैयार किया नए डिजाइन का कोच

 यात्रियों को मिलेगा नया इंटीरियर और बेहतर टॉयलेट

 नयी दिल्ली । रेल यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेल ने नए डिजाइन के कोच और बेहतर टॉयलेट्स के मॉडल तैयार किए हैं। रेलवे ने यात्रियों की सेवा में लगे मौजूदा कोच यानी डिब्बों को अपग्रेड कर एक सैंपल कोच तैयार किया है।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी देते हुए एक वीडियो भी शेयर किया है। इंडिया टीवी के पास नए डिजाइन वाले सैंपल कोच की तस्वीरें मौजूद हैं।यात्रियों के आराम, सुंदरता और यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बहुत सोच-समझकर इंटीरियर डिजाइन और कलर के साथ डिजाइन किया गया है।







इन कोचों में अलग-अलग इंटीरियर कलर थीम का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें PVC फ्लोरिंग, सीट और बर्थ की रेक्सिन, स्नैक टेबल, पर्दे और टॉयलेट जैसे मुख्य हिस्सों में मिलते-जुलते रंगों का इस्तेमाल किया गया है। इन कोचों में इस्तेमाल की गई सभी सामग्री HL3 अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुरूप है, जो बेहतर दृश्य आकर्षण के साथ-साथ यात्रियों की उच्च स्तरीय सुरक्षा भी सुनिश्चित करती है।

ये पहल भारतीय रेलवे के उन कोशिशों का हिस्सा है, जिनका उद्देश्य अपने रोलिंग स्टॉक (ट्रेनों) का आधुनिकीकरण करना, ट्रेन के अंदर के वातावरण को बेहतर बनाना और सभी वर्ग के यात्रियों को एक सुरक्षित, आरामदायक और विश्व-स्तरीय यात्रा अनुभव प्रदान करना है।

नए डिजाइन के तहत, कोच के इंटीरियर को ग्रे थीम में डिजाइन किया गया है। जिसमें फ्लोर को लाइट ग्रे और सीटों को डार्क ग्रे कलर दिया गया है। इनके अलावा, एसी कोच में लगे पर्दों का रंग भी बदलकर ग्रे कर दिया गया है, जिसमें क्रीम कलर का टेक्सचर दिया गया है। मौजूदा डिब्बों में यात्रियों की सुविधाओं के लिए नीले रंग के पर्दे मौजूद हैं।सेकेंड एसी कोच में यात्रियों को स्नैक टेबल की भी सुविधा मिलेगी, जिससे उन्हें खाना खाने में काफी आसानी होगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts