ब्राजील में  आसमान दो हेलीकॉप्ट टकराने से  6 लोगों की मौत 

चारों तरफ फैली आग ही आग, चपेट में आए 20 वाहन

रिओ डी जिनेरियो ,एजेंसी।  ब्राजील के रिओ डी जिनेरियो में 2 हेलीकॉप्टर के टकराने के कारण बड़ा हादसा हुआ है। इसमें 6 लोगों की मौत की बात सामने आई है। ब्राजीली अधिकारियों ने बताया है कि यह टक्कर स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 8:59 बजे हुआ है।

 फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट ने बताया है कि यह हादसा पश्चिमी रियो के रीक्रेयो दोस बन्देइरांटेस इलाके के ऊपर हुआ।  टक्कर के बाद दोनों हेलीकॉप्टर पास की एक इलेक्ट्रिक वाहन डीलरशिप की पार्किंग में गिर गए और वहां आग लग गई। 

हादसे के बाद भीषण आग

अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टरों में एक एयरबस H125 और दूसरा बेल 206B जेट रेंजर था।  स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में बताया है कि यह हादसा सुबह करीब 8:59 बजे हुआ. फायर ब्रिगेड ने कहा कि हेलीकॉप्टरों के गिरने के बाद भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में कम से कम 20 वाहन आ गए। 

अपने एक बयान में फायर ब्रिगेड ने कहा, “रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि हेलीकॉप्टर हवा में आपस में टकराए और एक इलेक्ट्रिक कार डीलरशिप की पार्किंग में गिर गए. इससे आग लग गई और कम से कम 20 वाहन इसकी चपेट में आ गए। ”

घटनास्थल पर आग ही आग

शुरूआती जानकारी में पता चला है कि हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग दोनों हेलीकॉप्टरों के चालक दल के सदस्य थे।  हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक मृतकों की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में घटना स्थल से घना धुआं उठता दिखाई दे रहा है, जबकि फायर ब्रिगेड के वर्कर और रेस्क्यू टीम आग बुझाने और राहत कार्य में जुटे हुए हैं।फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि हवा में दोनों हेलीकॉप्टरों की टक्कर कैसे हुई।  अधिकारियों ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts