प्लेसमेंट ड्राईव ने 422 बच्चों ने साक्षात्कार के अगले राउण्ड में प्रवेश के लिए क्वालीफाई किया
- वेंक्टेश्वरा में दो दिवसीय ’’ग्लोबल एच0आर0 मीट/प्लेसमेंट ड्राईव- 2026’’ का शुभारम्भ
- स्किल्ड भारतीय युवाओ के लिए देश एवं विदेशो में रोजगार की असीम सम्भावनाऐं, जरूरत बस इस बात की है कि भारतीय युवा राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय जरूरतो के मुताबिक अपने आप को अपडेट रखे- श्री सुधीर गिरि, संस्थापक अध्यक्ष, वेंक्टेश्वरा समूह।
- जहां आधी दुनिया युद्ध की चपेट में आकर विनाश की ओर बढ़ रही है, वही भारत शोध, नवाचारो एवं स्किल्स के बल पर बहुत तेजी से दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेजी से अग्रसर है- डाॅ0 राजीव त्यागी, प्रतिकुलाधिपति, श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय।
- देश के विभिन्न संस्थानो के एच0आर0 प्रबन्धकों की इस समिट एवं सेवायोजन अभियान से युवाओ के लिए ढेरो रोजगार के अवसर उपलब्ध होगे- सी.ए. युवराज सिंह, प्रभारी कुलपति
- दो दिवसीय इस एच0आर0 मीट/प्लेसमेंट ड्राईव में कल यानि शनिवार को भी देश की चार दर्जन से अधिक नामचीन कम्पनियों के प्रतिनिधि करेगे प्रतिभाग- प्रो0 (डाॅ0) पीयूष कुमार पाण्डेय, कुलसचिव, मेरठ। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान में दो दिवसीय ’’ग्लोबल एच.आर. मीट/प्लेसमेन्ट ड्राईव-2026’’ का शुभारम्भ हुआ।दो दिन चले प्लेसमेंट ड्राईव में 422 छात्राें ने पहला चरण पार किया।
पहले दिन आई.टी., मैनेजमेन्ट, हेल्थ सेक्टर, डेयरी एण्ड फूड प्रोसेसिंग, फार्मा, नर्सिंग सेक्टर समेत 50 से अधिक संस्थानो के एच0आर0 हेड, निदेशको ने प्रतिभाग करते हुए पैनल डिसक्शन, लिखित परीक्षा, व्यक्तित्व विकास सत्र आदि के द्वारा अलग-2 क्षेत्रो के एक हजार दो सौ बच्चो में से 422 बच्चो ने साक्षात्कार के अगले राउण्ड में प्रवेश के लिए क्वालीफाई किया। एक साथ देश की नामचीन सौ से अधिक कम्पनियों के ’’कैम्पस ड्राईव’’ में प्रतिभाग करने से गदगद वेंकटेश्वरा समूह के अध्यक्ष सुधीर गिरि ने कहा कि स्किल्ड भारतीय युवाओ के लिए देश एवं विदेश में सम्मानित रोजगार के असीमित अवसर उपलब्ध है, जरूरत सिर्फ इस बात की है कि भारतीय युवा राष्ट्रीय एवं अन्ततर्राष्ट्रीय बाजार की मांग के अनुसार अपने आप को अपडेट रखे। श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान के डाॅ0 सी0वी0 रमन सभागार में आयोजित दो दिवसीय ’’ग्लोबल एच0आर0 मीट/प्लेसमेन्ट ड्राईव-2026’’ का शुभारम्भ संस्थापक अध्यक्ष श्री सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डाॅ0 राजीव त्यागी, प्रभारी कुलपति युवराज सिंह, कुलसचिव प्रो0 पीयूष कमार पाण्डेय एवं विभिन्न कम्पनियों से आये एच0आर0 प्रतिनिधियों ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया।
अलग-2 कम्पनियों एवं संस्थानो से आये एच.आर. हेड/प्रबन्धकों ने संस्थान के विभिनन संकायों के डीन एवं फैकल्टी के साथ मिलकर कुल 1200 छात्र-छात्राओ में से चार सौ बाईस अभ्यार्थियों ने दो राउण्ड की साक्षात्कार परीक्षा पास कर फाईनल राउण्ड में प्रवेश किया।
विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डाॅ. राजीव त्यागी ने प्रभारी कुलपति युवराज सिंह, कुलसचिव के साथ मिलकर विभिन्न कम्पनियों से आये एच.आर. प्रबन्धको को स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर डीन एकेडमिक डाॅ. राजेश सिंह, एच.आर. हेड कुलदीप सिंह, डाॅ. नीतू पंवार, डाॅ. शिल्पा रैना, डाॅ. आशिया वाहिद, डाॅ. ज्योति सिंह, डाॅ. सुमन, डाॅ. सचिन टोटे, डाॅ. पारस जामवाल, डाॅ. पुनीत, डाॅ. राजवर्द्धन, डाॅ. आशुतोष, डाॅ. अश्विनी सक्सेना, डाॅ. एस.के. श्रीवास्तव, डाॅ. मोहित शर्मा, डाॅ. ओमप्रकाश गोसाई, डाॅ. धीरज, डाॅ. ऐना ऐरिक ब्राउन, डाॅ0 रीना जोशी, डाॅ. अनिल जायसवाल, डाॅ. योगेश्वर, डाॅ. थाॅमस, डाॅ. राम कुमार, डाॅ. विवेक सचान, डाॅ. विकास पाण्डेय, डाॅ. श्रीराम गुप्ता, डाॅ. मनीष, डाॅ. मंजरी राणा, डाॅ. स्नेहलता, कृष्ण कान्त गुर्जर, एस.एस. बघेल, प्रांशूल सेठी, अनुषा कर्णवाल, निशा, रिया, हरप्रीत, शीलभद्र, अरविन्द, प्रशान्त, सोनू सैनी, आदेश सिंह, मेरठ परिसर से डाॅ. पंकज सिंह, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment