29 को होगा प्रदेश की सबसे बड़ी महाराजा सूरजमल की प्रतिमा अनावरण
पंजाब के मुख्य मंत्री प्रतिमा का करेंगे अनावरण
मेरठ। आगामी 29 मार्च को सकौती टांडा प्रदेश की सबसे बड़ी महाराजा सूरजमल की प्रतिमा का अनावरण होगा। प्रतिमा का अनावरण पंजाब के मुख्य मंत्री भगवत सिंह मान करेंगे। राजस्थान सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री महाराजा विश्वेंद्र सिंह जो वर्तमान में महाराजा सूरजमल की चौदहवीं पीढ़ी के वंशज हैं वो अध्यक्षता करेंगे।
मीडिया को जानकारी देते हुए अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनु चौधरी ‘दाँतल’ ने बताया कि 29 मार्च के अनावरण समारोह का निमंत्रण हिंदुस्तान भर में दिया गया है। अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद की पुरी टीमें भारतवर्ष में ब्लॉक जिला स्तर तक निमंत्रण दे चुकी हैं और तैयारियाँ अंतिम चरण के दौर में हैं पचास हज़ार से अधिक संख्या में लोगों के पहुंचने की व्यवस्थाएँ कर चुके हैं जाट समाज की यह सभा नये आयाम स्थापित करेगी और भविष्य की सामाजिक और राजनीतिक व्यवस्था को आमूल चूल परिवर्तन करेगी। उत्तर प्रदेश की जाट सरदारी अब अग्रिम पंक्ति में आकर पुरी दुनिया के जाटों को साथ लेकर 36 कौम का विश्वास हासिल कर फिर से सामाजिक राजनीतिक नेतृत्व को अपने हाथों में लेंगी। यह सभा उत्तर प्रदेश ही नहीं हिंदुस्तान की राजनीतिक व्यवस्थाओं को आयना दिखाएगी जो जाट समाज को नज़रअंदाज़ करेगा समाज के मान सम्मान और स्वाभिमान पर चोट करेगा अंतराष्ट्रीय जाट संसद उसको कड़ा जवाब देगी। अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद जाट समाज में कला शिक्षा साहित्य संस्कृति रोज़गार सृजन व महिला सशक्तिकरण के मुद्दों की पूरजोर वकालत करेगी। दुनिया के जाटो को आगामी 29 मार्च को अपने घरों से बाहर निकलकर महाराजा सूरजमल के इतिहास को सकौती टांडा मेरठ पहुंच कर समाज के भाईचारे को मजबूती प्रदान करे।
उन्होंने बताया कि विशिष्ट अतिथियों के रूप में भारत सरकार के मंत्री जयंत चौधरी, राजस्थान के नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बिरेंद्र सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, हरियाणा सरकार के मंत्री महिपाल ढांडा, विधानपरिषद के सदस्य मोहित बेनीवाल, पूर्व सांसद हरपाल पँवार, अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के संस्थापक अध्यक्ष रामावतार पलसानिया सहित जाट समाज की खापों के प्रधान, सामाजिक संगठनों के अध्यक्ष, जाट समाज के जनप्रतिनिधि, विदेशों में निवास कर रहे प्रवासी जाट बंधु व गणमान्य लोगों उपस्थित रहेंगे।कार्यक्रम मे राजस्थान हरियाणा दिल्ली पंजाब पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड जम्मू कश्मीर मध्यप्रदेश सहित देश-दुनिया भर से एक लाख की संख्या में जाट समाज के लोग मूर्ति अनावरण सभा में उपस्थित रहेंगे।
पार्किंग व वॉलियंटर व्यवस्था
पाँच से आठ हज़ार साधनों की पार्किंग व्यवस्था की जा चुकी हैं जिससे किसी को सभा स्थल पर आने-जाने में कोई दिक़्क़त नहीं होगी एक हज़ार वॉलंटियर्स की मदद से चाक चौबंद रहेगी व्यवस्था।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति
जाट समाज के बॉलीवुड के कलाकार सिंगर व सेलिब्रिटी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएँगे जाट संस्कृति की झलक प्रदर्शित करेंगे।
सामाजिक व राजनीतिक संदेश
महाराजा सूरजमल की प्रतिमा के अनावरण समारोह में जाट समाज की सामाजिक राजनीतिक हस्तियां शिरकत करेंगी जिससे जाट समाज की ताकत बढ़ेगी सभी राजनीतिक पार्टियों में जाट समुदाय का प्रतिनिधित्व व नेतृत्व कर रहे सभी जाट नेता पार्टी की विचारधारा से अलग हटकर समाज के लिए एकजुटता का संकल्प लेकर पुरी दुनिया में जाट भाईचारे का संदेश देंगे।
इस दौरानअंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के संस्थापक अध्यक्ष रामावतार पलसानिया, राष्ट्रीय अध्यक्ष मनु चौधरी ‘दाँतल’, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाष मलिक, प्रदेश महासचिव उमेश पँवार, प्रदेश महासचिव विश्वेंद्र बीलियान, प्रदेश सचिव सिद्धार्थ तोमर ‘सिद्धू’, मुज़फ़्फ़रनगर ज़िलाध्यक्ष अंकित चौधरी ‘दतियाना’, बागपत ज़िलाध्यक्ष कर्मवीर चौधरी, प्रदेश सचिव शिवेंद्र पँवार, सतपाल चौधरी चेयरमैन, भोलू चेयरमैन दौराला सहित समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment