एचआईवी के प्रति पुलिस अधिकारियों व कर्मचािरियों का किया गया संवेदीकरण
पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में एडवोकेसी मीटिंका आयोजन
मेरठ। पुलिस विभाग में एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए शुक्रवार को एक जनपद स्तरीय एडवोकेसी मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान चिकित्सकों ने एड्स के प्रति विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को जागरूक किया।
बैठक में विशेषज्ञों द्वारा एच.आई.वी. एवं टीबी संक्रमण के कारण, लक्षण, बचाव के उपाय, परीक्षण एवं उपचार सेवाओं (ART) एवं डॉट्स की उपलब्धता तथा समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने पर विस्तृत जानकारी साझा की गई। प्रतिभागियों को यह भी अवगत कराया गया कि एच.आई.वी. संक्रमित व्यक्तियों के अधिकारों की रक्षा करना एवं उनके प्रति भेदभाव रहित व्यवहार सुनिश्चित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस दौरान एच.आई.वी./एड्स (रोकथाम एवं नियंत्रण) अधिनियम, 2017 के प्रावधानों, PLHIV (People Living with HIV) के अधिकारों, गोपनीयता की सुरक्षा एवं भेदभाव-निषेध जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। साथ ही विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय एवं सहयोग को सुदृढ़ करने हेतु “Break the Silos, Build Synergies” की अवधारणा पर विशेष बल दिया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस कर्मियों/अधिकारियों एवं उनके परिवारजनों की एच.आई.वी./सिफिलिस एवं टी०बो० संबंधी काउंसलिंग की गई तथा एच.आई.वी./सिफिलिस एवं टीबी (TB) की सामान्य जांच भी की गई।
कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एच.आई.वी./एड्स के प्रति जागरूक करना, एच.आई.वी. संक्रमण की रोकथाम एवं सुरक्षित व्यवहार के उपायों की जानकारी प्रदान करना, एच.आई.वी./एड्स (रोकथाम एवं नियंत्रण) अधिनियम, 2017 के प्रावधानों के प्रति संवेदनशील बनाना, PLHIV (People Living with HIV) के अधिकारों, गोपनीयता एवं भेदभाव-निषेध के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय एवं सहयोग को सुदृढ़ करना रहा। साथ ही पुलिस विभाग से अपेक्षा की गई कि वे एच.आई.वी./एड्स से संबंधित जागरूकता गतिविधियों में सक्रिय सहयोग प्रदान करते हुए भेदभाव रहित वातावरण सुनिश्चित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम में एसपी क्राइम, अवनीश कुमार , एसपी यातायात राघवेन्द्र मिश्र , आर.आई डीसीपीएम हरपाल सिंह पुलिस लाइन, मेरठ, जिला क्षय रोग अधिकारी, मेरठ डॉ. विपुल कुमार, एस.एस.के. नोडल डॉ. रविन्द्र गोयल (पी.एल. शर्मा जिला चिकित्सालय, ), ए.सी.एम.ओ. डॉ. अनिमा पांडे (ए.आर.टी. सेंटर, एल.एल.आर.एम., मेरठ), शाहिद सैफी जी(डिप्टी चीफ एवं लीगल डिफेन्स काउन्सिल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेरठ) सहित डिस्ट्रिक्ट इंटीग्रेटेड स्ट्रेटेजी फॉर एच.आई.वी./एड्स क्लस्टर – सचिन कुमार (सी.पी.-एम.), डॉ. कुलदीप कुमार शर्मा (सी.एस.ओ.), ब्रिजेश कुमार शर्मा (डी.एम.डी.ओ), अमित कुमार (पी.एम., जे.एन. बाल निकुंज, ), विवेक शर्मा (पी.एम, ग्रामीण विकास संस्था,), तथा वीरेंदर सिंह (एस.एस.के. पी.एम., सम्पूर्ण सुरक्षा केन्द्र, पी.एल. शर्मा जिला चिकित्सालय,) उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment